उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां मसूरी- देहरादून मार्ग पर झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार पांच लड़कों की मौत हो गई जबकि एक लड़की गंभीर रुप से घायल हुई है। 3 लड़कों की मौत मौके पर ही हो गई थी और 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो युवतियों को रेस्क्यू करके 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया।
मसूरी पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे। सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूना खाने के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।
-एजेंसी
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026