Hathras, Uttar Pradesh, India. जिले में शासन के निर्देश पर 10 से 24 मार्च तक “आयुष्मान पखवाड़ा” आयोजित होगा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिख कर इस पखवाड़े के दौरान कार्ड विहीन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने बताया शासन के निर्देश पर इस पखवाड़े के दौरान कार्ड विहीन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया गोल्डन कार्ड का नाम बदलकर अब आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा है ।
एसीएमओ ने बताया कि हर लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। अभियान में लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड कैम्प तक लाने एवं उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने के हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। डॉ मधुर कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में पखवाड़े को सफल बनाया जाएगा।
कॉमन सर्विस सेन्टर द्वारा लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि प्रति कार्ड 30 रुपये शुल्क वसूले जाने के कारण लाभार्थी कार्ड बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसलिए अब लाभार्थी को कार्ड बनवाने के लिए कोई धनराशि नहीं देनी होगी। सभी ग्राम पंचायतों में आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले “आयुष्मान कार्ड कैम्प” के संबंध में माइकिंग के माध्यम से निशुल्क कार्ड का प्रचार प्रसार कराया जाएगा। ग्राम सभा के नोटिस बोर्ड पर संबंधित गांव के लाभार्थियों की सूची चस्पा की जाएगी। ऐसे लाभार्थी परिवार जिनमें आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हैं, उनकी जानकारी भी इस सूची में होगी।
प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रभात सिंह ने बताया प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ प्रभात सिंह ने कि कैम्प की निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित आशा द्वारा गांव के लाभार्थी परिवारों में आयुष्मान कार्ड कैम्प स्थल की जानकारी पर्ची के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें परिवार के मुखिया का नाम, कैम्प स्थल एवं कैम्प की तिथि अंकित होगी। दीवार लेखन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। डॉ. प्रभात ने बताया कि जनपद में कुल 70, 360 लाभार्थी परिवार हैं। जिसमें से करीब 95 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं साथ ही पांच हजार 05 लोग इलाज करा चुके हैं। जिला आयुष्मान कार्ड के मामले में प्रदेश में 04 तथा मंडल में प्रथम स्थान पर है।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026