नक्सलियों के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। डीआरजी और सीमा सुरक्षा बल की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर थी। इस दौरान कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के एक जंगल सुरक्षाबलों का सामना नक्सलियों से हुआ है। सुरक्षाबलों को देखकर नक्सलियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जवाबी फायरिंग में पुलिस के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े हैं। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर किया है। इसके बाद अन्य नक्सली भाग खड़े हुए हैं। इसके बाद भी डीआरजी और बीएसएफ की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी है। कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि मौके से तीन नक्सलियों के शव मिले हैं। साथ ही दो हथियार बरामद किए गए हैं। अभी जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है।
दरअसल, जवानों को कोयलीबेड़ा के दक्षिणी इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी और सीमा सुरक्षा बल की टीम संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। ऑपरेशन के दौरान ही नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। लेकिन सुरक्षाबलों ने समय रहते ही उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
कोयलीबेड़ा जंगल में जवान अभी ऑपरेशन चल रहा है।
गौरतलब है कि शनिवार को सुकमा में भी मुठभेड़ हुआ था। इस दौरान भी जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया था। सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार नक्सलियों पर नकेल कसा जा रहा है। इसकी वजह से नक्सली बौखला रहे हैं।
-एजेंसी
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026