Mathura, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को आधी रात में यमुना एक्सप्रेस वे खतरनाक हादसा हो गया। टायर फटने से अनियंत्रित टैंकर ने मथुरा से नोएडा की ओर जा रही इनोवा कार को रौंद दिया। एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सभी हरियाणा के जींद निवासी हैं। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है। मथुरा-अलीगढ़ बॉर्डर स्थित थाना नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 68 के पास यह हादसा हुआ।
हरियाणा के जींद शहर के मुहल्ला सफीदों निवासी मनोज अपने परिवार के साथ देर रात वृंदावन दर्शन करके मथुरा से नोएडा अपनी इनोवा कार से जा रहे थे। वह यमुना एक्सप्रेस वे पर नौहझील थाना क्षेत्र स्थित माइलस्टोन 61 के पास पहुंचे। तभी एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर गलत दिशा में पहुंचे टैंकर ने इनोवा को रौंद दिया। हादसे में मनोज ( 45) उनकी पत्नी बबीता (40 ) बेटा अभय (18) और हेमंत (16 ) की मौत हो गई। इसी मुहल्ले में रहने वाले मनोज के रिश्तेदार कन्नू (10) और उनकी बहन हिमाद्री (14) के साथ ही इनोवा चालक राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी।
इनोवा में सात लोग ही सवार थे।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि जींद पुलिस को हादसे की सूचना दी गयी है। टैंकर का टायर फटा है। जिससे लग रहा है टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आ गया और इनोवा को रौंद दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026