पाला बदलकर एनडीए में जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर निशाना साधा है.
नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने इस गठबंधन के लिए दूसरा नाम दिया था लेकिन फिर भी इंडिया नाम रख दिया गया.
उन्होंने कहा, “हमने कितनी कोशिश की. उन्होंने आज तक एक भी काम नहीं किया. आज तक ये तय नहीं किया कि कौन पार्टी कितनी सीट पर लड़ेगी. हम तो फिर छोड़ दिए और छोड़कर फिर हम उनके साथ आ गए, जिनके साथ पहले से थे. अब सब दिन हम इधर ही रहेंगे.”
नीतीश कुमार ने कहा कि वह बिहार के विकास के काम में लगे रहते हैं और आगे भी लगे रहेंगे.
नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि क्या राहुल गांधी बिहार में हुए जातिगत सर्वेक्षण का श्रेय ले रहे हैं तो उन्होंने कहा, “जातिगत सर्वेक्षण कब हुआ? क्या आप भूल गए हैं? मैंने ये नौ पार्टियों की मौजूदगी में किया. 2019-2020 में मैंने सभा से लेकर विधानसभा तक हर जगह जातिगत सर्वेक्षण की बात की. अब ये लोग झूठा क्रेडिट लेते रहते हैं, छोड़िए इस बात को, इसकी कोई वैल्यू है?”
बीते रविवार को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ बिहार में सरकार बनाई. उन्होंने नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली.
-एजेंसी
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026