Chandigarh (Union territory, India)। भारतीय जनता पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक दिनेश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके चलते पंजाब, चंडीगढ़ से लेकर उत्तर प्रदेश तक खलबली है। इसका कारण यह है कि दिनेश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के रहने वाले हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बृज प्रांत के प्रचारक भी रहे हैं। उनका मुख्यालय आगरा था। आगरा से ही उन्हें पंजाब भाजपा का संगठन मंत्री बनाकर भेजा गया था। कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण उन्हें पंजाब प्रदेश भाजपा कार्यालय में 17 सितम्बर, 2020 तक के लिए एकांतवास में रखा गया है।
चंडीगढ़ और पंजाब भाजपा की बैठकों में लिया था भाग
चंडीगढ़ व पंजाब के भाजपा नेताओं को चिंता में डालने वाली बात यह है कि संगठन मंत्री दिनेश कुमार ने गत 29 अगस्त को पंजाब प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया था तो 30 अगस्त को वह चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद थे। लिहाजा, चंडीगढ़ व पंजाब के कई भाजपा नेताओं ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
बैठक के दौरान ही स्वास्थ्य खराब
संगठन मंत्री दिनेश कुमार की तबियत चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ही बिगड़ गई थी। इस वर्चुअल बैठक में वह सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, महासचिव रामबीर भट्टी व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ उपस्थित रहकर जुड़े थे। अरुण सूद ने मीडिया को बताया कि तबियत बिगड़ने के बाद संगठन मंत्री को अस्पताल ले जाकर उनका कोविड टैस्ट कराया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। हालांकि सूद का कहना है कि उस समय बैठक में मौजूद किसी भी अन्य व्यक्ति को क्वारंटाइन होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संगठन मंत्री दिनेश कुमार थोड़ा समय ही बैठ पाए थे।
कई नेता गृह एकांतवास में गए
दूसरी तरफ, संगठन मंत्री दिनेश कुमार के कोरोना संक्रमित होने के बाद पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत कई नेताओं ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। संगठन मंत्री दिनेश कुमार चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित पंजाब प्रदेश भाजपा कार्यालय में क्वारंटाइन किए गए हैं। कार्यालय स्टाफ का भी कोविड टैस्ट कराया जा रहा है। चंडीगढ़ व पंजाब प्रदेश भाजपा कार्यालयों को सेनेटाइज भी किया जा रहा है। पंजाब प्रदेश भाजपा कार्यालय सील कर दिया गया है।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026