झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उन अधिकारियों के खिलाफ़ रांची में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करायी है, जो 29 जनवरी को उनके दिल्ली आवास पर सर्च ऑपरेशन में शामिल रहे थे. यह एफ़आईआर एसटी-एससी थाने में दर्ज की गई है.
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया से कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी शिकायत में कहा है कि ईडी अधिकारियों की टीम बगैर सूचना उनके घर पर गई और उनकी छवि धूमिल करने के लिए गलत खबरें फैलायी.
रांची पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी से इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवेदन भेजकर रिपोर्ट दर्ज करने की अपील की थी. मुख्यमंत्री ने धुर्वा थाने में अपना आवेदन भेजा था.
मुख्यमंत्री ने अपनी शिकायत में ईडी अधिकारियों पर कई संज्ञेय आरोप लगाए हैं.
उन्होंने पुलिस को बताया है कि ईडी अधिकारियों ने उनकी ग़ैरमौजूदगी में दिल्ली के शांति निकेतन स्थित उनके आवास पर छापा मारा और वहां मौजूद उनके कर्मचारियों से बदतमीज़ी की.
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए 29 जनवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने समन किया था. हालांकि, वह पेश नहीं हुए और बीजेपी ने ये दावा किया कि झारखंड के मुख्यमंत्री लापता हो गए हैं. हेमंत सोरेन करीब 36 घंटे तक न तो दिल्ली के आवास पर थे और न ही रांची में.
हालांकि, मंगलवार को सोरेन रांची पहुंचे और वहां विधायकों के साथ बैठक की.
-एजेंसी
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026