पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अदालत ने 14 साल की सज़ा सुनाई है. एक दिन पहले ही इमरान ख़ान को साइफ़र मामले में 10 साल की सज़ा हुई थी.
सज़ा के बाद बुशरा बीबी ने आत्मसमर्पण कर दिया है. साल 2022 में इमरान ख़ान को विपक्षी दलों ने अपदस्थ करके पीएम पद से हटा दिया था. वह पहले से ही भ्रष्टाचार से जुड़े केस में दोषी पाए जाने को लेकर तीन साल की जेल की सज़ा काट रहे हैं.
मंगलवार को इमरान ख़ान को देश की खुफ़िया जानकारियां लीक करने के आरोप में सज़ा हुई थी. वहीं, आज उन्हें भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में 14 साल की सज़ा हुई है.
इमरान ख़ान कहते आए हैं कि उनके ख़िलाफ़ अधिकांश मामले राजनीति से प्रेरित हैं.
इमरान ख़ान को ये सज़ा पाकिस्तान में आम चुनाव से कुछ सप्ताह पहले हुई है. इमरान ख़ान के चुनाव लड़ने पर पहले ही रोक लग गई है.
इमरान ख़ान को पिछले साल अगस्त में गिरफ़्तारी के बाद से ही जेल में रखा गया है. उनकी पत्नी बुशरा बीबी को सुनवाई के दौरान रिमांड पर रखा गया था. दोनों पर आरोप है कि प्रधानमंत्री रहते हुए को मिले तोहफ़ों को दोनों ने निजी मुनाफे़ के लिए बेच दिया था.
-एजेंसी
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026