मुंबई। बॉलीवुड सितारों का क्रिकेट प्रेम किसी से छुपा नहीं है. शाहरुख खान के पास केकेआर की टीम है तो कई अन्य सितारों ने दूसरे स्पोर्ट्स टीम में पैसा लगाया है. अब सैफ करीना ने कोलकाता की टीम खरीद कर सबको चौंका दिया है. इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में और भी कई स्टार ने पैसा लगाया है.
सैफ अली खान और करीना कपूर भी शाहरुख की राह पर चल पड़े हैं. सैफ करीना ने कोलकाता की एक क्रिकेट टीम में पैसा लगाया है.
सैफ और करीना इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग यानि की ISPL में कोलकाता टीम के मालिक बन गए हैं. इससे पहले अमिताभ ISPL के पहले संस्करण में मुंबई टीम के मालिक बने थे.
अक्षय कुमार श्रीनगर टीम के मालिक हैं. करीना और सैफ ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह ISPL में कोलकाता टीम के मालिक बन गए हैं.
– एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026
- आगरा–भरतपुर हाईवे पर मौत की रफ्तार: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी 16 वर्षीय किशोरी को रौंदा, मौके पर मौत - March 15, 2026