महाराजगंज, उत्तर प्रदेश। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम एक युवती के ऊपर एक स्कूटी सवार युवक ने तेजाब फेंक फरार हो गया। युवती का प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी हैं। बताया जा रहा है की युवती की शादी अगले कुछ हफ्तों में होने वाली थी। पीड़ित युवती आज अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी जिसके बाद यह घटना हुई है।
इस मामले में एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया की आज देर शाम पुलिस को सूचना मिली की धरौली गांव में एक युवती के ऊपर तेजाब फेंक एक स्कूटी सवार युवक फरार हो गया है। युवती की शादी अगले कुछ दिनों में थी। युवती का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। एसपी ने आगे बताया की पीड़ित युवती के परिजनों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।
- आगरा-जलेसर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम - October 9, 2026
- ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में दहला देने वाली घटना: 12वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरा युवक, मौके पर मौत - October 9, 2026
- सेवा और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: आगरा के जनकपुरी महोत्सव में कावेरी कौस्तुभ सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटी प्रसादी - October 9, 2026