Hathras, Uttar Pradesh, India. जनपद में विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रक्तदान किया। बागला जिला अस्पताल और ब्लड बैंक को गुब्बारों से सजाकर रक्तदान शिविर को महोत्सव का रूप दिया गया। इसमें 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
शिविर के मुख्य अतिथि सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा – रक्तदान पूजा के समान कार्य है, भगवान की पूजा करना और रक्तदान कर दूसरे का जीवन बचाना दोनों बराबर है।
बागला संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर लगे शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि रक्तदान स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रक्तदान करते हुए कहा कि रक्त का मोल जरूरत पड़ने पर महसूस होता है। ऐसे शिविरों से आमजनमानस में जागरूकता आती है।
नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि एडीएचआर ( एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स ) रक्तदान शिविरों को महोत्सव में बदलकर एक उत्सव का रूप दे देती है, यह उनकी ऊर्जा को दर्शाती है। सीएमएस डा. आई.वी.सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है, सभी को इसके लिए आगे आना चाहिए।
आयोजन एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में हुआ। सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव एडीएचआर प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि आज के रक्तदान शिविर को कोविड और वैक्सीनेशन को देखते हुए एहतियात बरतते हुए लगाया है। इस दौरान आर एस एस जिला सहकार्यवाह उमा शंकर गुप्ता, नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी उपस्थित रहे।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026