Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा स्मार्ट सिटी के सलाहकार सदस्य एवं समाजसेवी राजेश खुराना ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को चार सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि अगर इन सुझावों पर अमल किया गया तो कोरोना जैसी महामारी को आगे फैलने से रोका जा सकेगा।
डीएम को दिया धन्यवाद
इस संबंध में राजेश खुराना ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में एक सुझाव मानने के लिए जिलाधिकारी का आभार प्रकट किया गया है। असल में राजेश खुराना ने सुझाव दिया था कि बुजुर्गों के लिए कार में ही बैठे-बैठे कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था की जाए। यह काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि इस व्यवस्था को कई केन्द्रों पर करने की आवश्यकता है।
ये हैं चार और सुझाव
1.बाजारों को अधिक समय तक खोलने की अनुमति न दी जाए।
2. सप्ताहांत लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराना जरूरी है। यह देखा गया है कि तमाम दुकानें अनावश्यक रूप से खुली हुई रहती हैं।
3.विवाह समारोह, अंतिम संस्कार और धार्मिक स्थानों पर भीड़ एकत्रित न होने दी जाए। लॉकडाउन खुलने के साथ देखा गया है कि लोग अनावश्यक रूप से भीड़ लगा रहे हैं और मास्क का भी उपयोग नहीं कर रहे हैं। जब तक 85% टीकाकरण न हो जाए तब तक भीड़ को रोका जाना अति आवश्यक है।
4.जो लोग कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रहे हैं, उनका चालान किया जाना चाहिए ताकि अन्य लोगों को संदेश मिल सके।
कोरोना की तीसरी लहर से बचें
राजेश खुराना ने आम जनता से कहा है कि समाज को कोरोना के पंजे से बचाना है। कोरोना का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ। इसलिए सावधानी बरतें। मास्क पहनें। दो गज की दूरी बनाए रखें। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है। जिला प्रशासन ने बचाव की पूरी तैयारी कर ली है। इस बारे में केन्द्र सरकार औऱ राज्य सरकार लगातार बचाव के उपाय प्रसारित कर रही हैं। उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और अनुसरण करें।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026