Hathras (Uttar Pradesh, India) शहर में कोरोना संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संक्रमित मरीज कैंसर से पीड़ित है और वह नोएडा गया था लौटने के बाद वह पॉजिटिव पाया गया है।
रेंडमली चेकिंग में मिला पॉजिटिव
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर कोरोना पॉजिटिव मरीज की उम्र 63 वर्ष है। वह कैंसर से पीड़ित है, इसी वजह से वह 22 अप्रैल को कीमो थेरेपी कराकर नोएडा से वापस आया था। नोएडा हॉटस्पॉट क्षेत्र में आता है जिसके कारण हम लोग रेंडमली चेकिंग करते रहते हैं। जिसमें यह शख्स पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव मरीज के सभी परिवार को क्वारंटाइन कराया जा रहा है।
डब्ल्यूएचओ के मानकों पर स्क्रीनिग
सीएमओ ने बताया कि घण्टाघर के पास कोविड-19 का एक रोगी निकलने के कारण रोगी के घर के आसपास के 5447 घरों में टीम 30 व 6 सुपरवाइज़र प्रतिदिन लगा कर दो दिन में 93 मुहल्ले में स्वास्थ्य स्क्रीनिग कराई जाएगी । डब्ल्यूएचओ के मानकों के आधार पर जिस स्थान पर रोगी रह रहा था (एपी सेंटर) उस स्थान के 1 किलोमीटर के रेडियस के एरिया( कंटेनमेंट ज़ोन) में एरिया सर्विलेंस कराया जाना है। स्क्रीनिंग में यह देखा जाएगा कि किन्हीं लोगों को कोरोना से संबंधित लक्षण तो नहीं दिखाई दे रहे हैं। आगे की प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर टीम को मास्क ओर सेनेटाइजर प्राप्त कर दिए गए है।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026