Vrindavan (Mathura), Uttar Pradesh, India. ठाकुर बांके बिहारी लाल की मनोहारी छवि हर किसी को आकर्षित करती है। तभी तो पूरे देश से वृंदावन स्थित मंदिर में दर्शन करने आते हैं। कोरोनावायरस के कारण सात माह से बांके बिहारी मंदिर बंद है। 17 और 18 अक्टूबर को खुला तो भीड़ अधिक आ गई। मंदिर बंद करना पड़ा। ऐसे में ठाकुर बांके बिहारी की एक दीवानी एक विवाहिता ने हंगामा कर दिया।
एक घंटा तक हंगामा
श्री बांके बिहारी महाराज के द्वारे पहुंची विवाहिता ने मंगलवार की देर सायं जमकर हंगामा काटा। स्थानीय पुलिस व क्षेत्रीय लोगों के समझाने पर भी महिला अपने आराध्य के दर्शनों पर अड़ी थी। महिला अपने पिता साहब सिंह के साथ बांके बिहारी मन्दिर के गेट नम्बर दो के पास लगी बेरिकेडिंग पर जा पहुँची। अंदर जाकर दर्शन करने की जिद करने लगी। क्षेत्रीय लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बाँके बिहारी की भक्ति में सुधबुध खो बैठी। महिला कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। लगभग एक घंटा तक हंगामा चलता रहा। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। महिला अपने आप को आत्मा बताते हुए परमात्मा से मिलन कराने की बात कह रही थी।
शादी में ली थी बांके बिहारी की मूर्ति
महिला के पिता साहब सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री की बाल्यकाल से ही भक्ति में रुचि है। आज वह अपनी पुत्री से मिलने उसकी सुसराल गया था। उसने वृन्दावन चलने का आग्रह किया तो वह उसे लेकर यहां आ गया। मेरी बेटी मेंटल नहीं है जैसा कि सभी समझते हैं। उसने अपनी शादी में बांके बिहारी की मूर्ति मांगी थी।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026