Hathras (Uttar Pradesh, India) । जनपद से कोरोना को खत्म करने के लिए आज से घर-घर कोविड सर्विलांस प्रोग्राम की शुरुआत हो रही है। इसमें हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम घर-घर जाकर आपसे आपकी सेहत का हाल पूछेगी. इसके साथ ही आपका हेल्थ स्टेटस की जानकारी जुटाकर हेल्थ डिपार्टमेंट को दिया जाएगा. ताकि कोविड-19 के पेशेंट्स को स्क्रीन किया जा सके और उनकी जांच करने के बाद उनका इलाज किया जा सके. ये अभियान 15 जुलाई तक चलाया जायेगा.
एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जुलाई से 15 जुलाई तक पूरे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर 501 टीमें सर्वे करेंगी. इसमें 440 टीमें ग्रामीण क्षेत्रो तथा 61 टीम शहरी क्षेत्रों में सर्वे करेंगी।जिसमे खांसी-बुखार के रोगियों को चिन्हित किया जाएगा. यदि कोई गंभीर रोगी मिलता है तो उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी. कोरोना के लक्षणों के साथ-साथ गंभीर म व लंबी बीमारियों से ग्रसित लोगों की भी सूचना हासिल की जाएगी। जिस में हृदय रोग हाइपरटेंशन डायबिटीज जैसी बीमारी शामिल है।
दस दिन में 501 से ज्यादा टीम करेंगी सर्वे
कोविड सर्विलांस प्रोग्राम को काफी तेजी से चलाया जाएगा. यह रैपिड सर्वे होगा, इसमें 5 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक दस दिनों में पूरे जिले के घरों को कवर कर लिया जाएगा. इसमें जिलेभर में अर्बन और रूरल एरियाज में 501 टीम काम करेंगी. ये टीम घर-घर जाकर आपसे आपकी सेहत का हाल पूछेंगी. सर्दी-खांसी जैसे सिंप्टोमेटिक पेशेंट्स या जिन पेशेंट्स को क्रॉनिक डिजीज से गुजर रहे हैं. उन सभी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके साथ ही सर्वे करने वाली आशा सीवियर एक्यूट रैस्पिरेटरी इंफेक्शन से ग्रस्त पेशेंट्स की तुरंत अपने प्रभारी को सूचना देंगी. इसके बाद प्रभारी हेल्थ डिपार्टमेंट को सूचना देंगे और उस व्यक्ति का कोरोना सैंपल कराया जाएगा. इससे कोरोना के पेशेंट्स को पहचानकर उनका इलाज कराया जा सकेगा. ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.
पोलियो अभियान की तर्ज पर चलेगा अभियान
इस अभियान को पोलियो अभियान की तर्ज पर चलाया जाएगा. अभियान के लिए माइक्रो प्लान के अनुसार जनपद में टीमों का गठन किया गया है. प्रत्येक सर्वेक्षण टीम में 2 सदस्य नियुक्त किये गये हैं. टीम द्वारा सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सर्वे किया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों में टीम में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों इस सर्वे में अनिवार्य रूप से भाग लेंगी. शहरी क्षेत्रों में आशा-आंगनवाड़ी के साथ पोलियो अभियान, सिविल डिफेंस, एनएसएस के वॉलिंटियर भी पार्टिसिपेट करेंगे. इसके साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम इनका पर्यवेक्षण करेंगी. इस प्रकार से 501 टीम द्वारा दस दिन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों को कवर कर लिया जाएगा.
टीम रखेंगी सुरक्षा का भी ध्यान
सर्वे के दौरान टीम अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगी. सर्वे करने वाली प्रत्येक टीम को दो रियूजेबल मास्क दिये जाएंगे. उन्हें इसे पहनकर ही सर्वे करना होगा. इसके साथ ही उन्हें सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराया जाएगा. ताकि वे समय-समय पर अपने हाथों को सेनेटाइज कर सकें. प्रत्येक सर्वेक्षण टीम को स्टीकर चौक एवं रिपोर्टिंग प्रारूप भी उपलब्ध कराया जाएगा.
सर्वे के दौरान इन गतिविधियों का रखा जाएगा ध्यान
-सर्वे करने वाली टीम द्वारा इंफ्रारेड थर्मोमीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग किया जाएगा.
-सर्वे के दौरान पल्स पोलियो अभियान की तरह हर घर के दरवाजे पर दिनांक अंकित की जाएगी.
-सर्वे टीम के द्वारा घर-घर जाकर प्रारूप के अनुसार सूचनाओं को एकत्रित किया जाएगा.
-सर्विस के पूरा होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया गया स्टीकर लगाया जाएगा.
-सर्वे के दौरान खांसी बुखार एवं सांस लेने में दिक्कत होने वाले रोगियों की पहचान की जाएगी.
-सर्वे के दौरान यदि किसी टीम को सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री इंफेक्शन का रोगी मिलता है तो उस रोगी की पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की जाएगी, इसके बाद उसकी सूचना तत्काल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दी जाएगी. इसके बाद उस व्यक्ति की कोरोना जांच की जाएगी.
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026