Hathras (Uttar Pradesh, India) । कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक नई पहल शुरू की है, जिसको नाम दिया है-कोविड-19 जनपहल । इसके तहत एक मिनट वीडियो चैलेन्ज (हिंदी) और सुझाव/मॉडल (हिंदी या अंग्रेजी) प्रतियोगिता शुरू की गयी है । प्रतियोगता के तहत आठ जुलाई तक प्रविष्टियाँ मांगी गयी हैं और 15 जुलाई को विजेताओं के नाम घोषित किए जायेंगे । सर्वोच्च प्रविष्टियां भेजने वालों को 10,000 का नकद इनाम भी दिया जाएगा । प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों से इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है ।
इन विषयों पर बनाएं वीडियो
प्रतियोगिता के तहत कोविड-19 के विषय पर एक मिनट का वीडियो हिन्दी में बनाकर भेजना है । यह वीडियो कोविड-19 की रोकथाम, घर व बाहर अपनाए जाने वाले सुरक्षा व्यवहार, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के उपाय, स्टिग्मा एवं भेदभाव को दूर करने, बीमारी से ठीक होने की कहानी आदि पर आधारित किसी भी विषय पर हो सकते हैं । प्रविष्टियाँ अपने नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर के साथ भेजनी हैं । इसके तहत सर्वोच्च 100 प्रविष्टियों को 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा । सर्वोच्च प्रविष्टियों का चयन विषयवस्तु, प्रस्तुति, मनोरंजन, वीडियो की तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा । इसके अलावा जनहित में प्रयोग किये जाने के लिए अपनी (अभिभावक दें अगर प्रतिभागी अवयस्क है ) एवं वीडियो में शामिल अन्य लोगों की सहमति प्रदान करनी जरूरी होगी ।
सुझाव/मॉडल प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता के तहत कोरोना वायरस की चेन (श्रृंखला) को तोड़ने संबंधी सुझाव व मॉडल को शामिल किया गया है । यह सुझाव या मॉडल हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में हो सकते हैं । इसमें ध्यान यह रखना है कि यह सुझाव 150 शब्दों से अधिक न हो और पूरी तरह से मौलिक होने चाहिए । प्रतियोगिता के 10 सबसे मौलिक और अनूठे सुझाव या मॉडल को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा ।
कहाँ पर और कब तक भेजनी है प्रविष्टि
इस नई पहल के तहत दोनों प्रतियोगिताओं में भागीदारी को पूरी तरह मुफ्त रखने के साथ ही सभी के लिए खुला रखा गया है । प्रविष्टियाँ ई-मेल द्वारा 1min4kovid@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर – 8005192995 पर भेजनी हैं । प्रविष्टियाँ अधिकतम आठ जुलाई तक भेजी जा सकतीं हैं । 15 जुलाई 2020 को विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी ।
- Commencez à Gagner Instantanément avec le Offre de Bienvenue Casinacho Casino en France - August 31, 2026
- Reelson Casino’s Delivers Unique Deals for Gambling Fans in UK - August 28, 2026
- Cutting-edge Innovation Strong Chicken Path Gaming Advances for Canada - August 27, 2026