Hathras, Uttar Pradesh, India. 7वें “अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा कैम्प कार्यालय के प्रांगण पर योगाभ्यास किया गया तथा ”BE WITH YOGA , BE AT HOME” संदेश देकर जनपद वासियो को मानसिक एवं शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने एवं आत्मबल मजबूत करने के लिए कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुये घर पर रहकर योग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस कर्मियो व उनके परिवारजन को योग को जीवन मे अपनाने एवं इसके महत्व को समझाते हुए बताया गया कि वर्तमान मे कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत यह अति आवश्यक हो जाता है कि समस्त पुलिस कर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य शारीरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ रहें एवं उनका आत्मबल मजबूत रहे। इससे वह अपने सामान्य दैनिक कार्यो के साथ-साथ राजकीय कर्तव्यों के निर्वहन में अपेक्षित योगदान दे सकेंगे। इसके लिये कोविड-19 गाईडलाइन के अनुरुप स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर व आनन्दपूर्ण जीवन के लिये योगाभ्यास किया जाये। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। हर वर्ष यह दिवस अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है । इस वर्ष की थीम (Yoga For Wellness) है । कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव हेतु भी योग अति लाभकारी है, हम सब को प्रतिदिन योगाभ्यास जरूर करना चाहिए योग करने से हम शारीरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ रहते है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में कोविड-19 गाईडलाइन का पालन करते हुये पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग गुरु रुपराम शर्मा द्वारा अधिकारीगण/कर्मचारीगणो एवम् प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को योगाभ्यास कराया गया । तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियो द्वारा अपने-अपने आवास/पुलिस लाइन/थाना परिसर मे सोशल डिस्टेंसिंग और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए योगाभ्यास किया गया । तथा अपने अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारीगणों को प्रतिदिन योग करने हेतु प्रेरित किया गया।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026