Mathura, (Uttar Pradesh, India)। शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को आई 15 लोगों की रिपोर्ट में 5 लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सभी को आइसोलेशन में एडमिट कर प्रोटोकॉल के तहत उपचार किया जा रहा है। वहीं जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 44 पर पहुंच गई है।
सीएमओ ने दी जानकारी
पिछले कुछ दिनों के दौरान मथुरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। गुरुवार तक जो आंकड़ा 38 था वहीं शुक्रवार को एक और संक्रमित मरीज मिलने के बाद यह संख्या 39 पर पहुंच गई। इसके साथ ही शनिवार को 15 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली जिसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि शनिवार को जिन 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ये सभी शहर के हॉटस्पॉट एरिया से हैं। जिनमें 3 लोग पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले सुनील गुप्ता के संपर्क में रहे थे,जबकि चौक बाजार क्षेत्र से 1 और मनोहरपुरा मदरसे से भी एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है।
सर्वे में तेजी
सीएमओ शेर सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों के सर्वे के कार्य मे तेजी लाई गई है। उन्होंने बताया कि घरों को चिन्हित करके एक एक सदस्य का चेकअप किया जा रहा है जिससे वास्तविक स्थिति पता चल सके।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026
- Snelle Stortingen Oranje Palace Casino Simplificeert Stortingen voor Nederlanders - October 18, 2026