Mathura, (Uttar Pradesh, India)। जिले के थाना कोतवाली राया इलाके के परशुराम कालोनी से 20 लाख रुपये की फिरौती के लिये अगवा 3 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अपहरण कर्ताओ की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने के बात कह रही है।
ये था मामला
थाना राया इलाके के परशुराम कॉलोनी निवासी लेखपाल राजेंद्र के 3 वर्षीय पुत्र युवांश को शुक्रवार को बदमाशों ने 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था । अपहरण की इस घटना के बाद हरकत में आई मथुरा पुलिस द्वारा बालक की सकुशल बरामदगी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था । दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी शनिवार तड़के अगवा किये गए 3 वर्षीय बालक युवांश को बदमाश ग्राम तम्बका के पास छोड़ कर भाग गए । दौड़ लगाते हुए लोगों द्वारा रोते हुए बच्चे की आवाज सुनी गई तो उन्होंने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक को बरामद कर इसकी सूचना परिजनों को दे दी। बालक के सकुशल बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली है ।
एसपी देहात ने दी जानकारी
एसपी देहात श्रीश चंद का कहना है कि कल करीब 11 बजे बच्चा घर के बहार खेलते हुए उसका अपहरण कर लिया गया था। 20 लाख रुपए की फिरौती बच्चे के परिजनों से माँगी गयी थी। पुलिस ने अगवा बालक को बरामद कर लिया है बदमाशों की तलाश की जा रही है।
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026