Sushil chandra gupta

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल आगरा के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता के बारे में अनसुनी 40 बातें

Education/job

Live Story Time

1-आगरा शहर में सर्वप्रथम प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के छात्रों को सन् 2008 में भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के समक्ष एक सुर एक ताल थीम पर नृत्य प्रस्तुति का अवसर प्राप्त हुआ, जो सभी प्रिल्यूडियंस के लिए अत्यंत गौरव की बात है।

 

2 – सन् 2015 में विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता एवं श्रीमती सुनीता गुप्ता को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के वाइस चांसलर प्रोफेसर मोहम्मद मुसामिल द्वारा ‘ जागरण अचीवर्स अवार्ड ‘ से नवाज़ा गया।

 

3 -16 जुलाई, 2017 को बी.जे.पी. के प्रवक्ता श्री शाहनवाज हुसैन द्वारा डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता को ’ हाइली इफैक्टिव एड्यूप्रिन्योर ऑफ आगरा’ से सम्मानित किया गया।

 

4 – डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता एवं श्री श्याम बंसल ने उदयपुर के राजा लक्ष्य राज सिंह एवं प्रोफेसर सौमित मित्रा ( कैसल यूनिवर्सिटी, यू. के.) से सन् 2017 में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए ’ ग्लोबल एजूकेशन अवार्ड’ प्राप्त किया।

 

5 – सन् 2017 में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को देश के 100 सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में से एक और आगरा शहर के एकमात्र विद्यालय के रूप में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के साथ बाल दिवस (चिल्ड्रंस डे) मनाने का गौरव प्राप्त हुआ। प्राचार्य ने छः छात्रों सहित कार्यक्रम में भाग लिया।

 

6 – उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा द्वारा 02 नवंबर, 2018 को डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता को ’आगरा शहर में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान ’ के लिए पुरस्कृत किया गया।

 

7 – डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की सात प्रमुख हस्तियों में से एक के रूप में उत्तर प्रदेश के गवर्नर श्री राम नाइक द्वारा 15 फरवरी, 2019 को हिंदी की हृदयस्थली, उत्तर प्रदेश के उल्लेखनीय व्यवसायी की उपाधि से सम्मानित किया गया और *द कॉफी टेबल बुक ’लेजेंड्स’ न्यूज चैनल 18 के द्वारा लखनऊ में प्रदान की गई।

 

8 –  विश्व के सर्वाधिक विस्तृत सर्वे ’एजूकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग सर्वे 2019-20’ द्वारा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को आगरा का दूसरा श्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया गया।

 

9 – प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता के विशेष निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय जागरुकता व ग्लोबल नागरिकता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने हेतु अत्यंत प्रतिष्ठित पुरस्कार ISA द इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड’ (ब्रिटिश काउंसिल) प्रदान किया गया।

 

10 – डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल के द्वारा 27 सितंबर , 2019 को ’ सुशिक्षा- सर्टिफिकेट ऑफ ऐक्सिलैंस ‘ प्राप्त किया।

 

11 – डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता ( निदेशक, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ) को एजूकेशन वर्ल्ड ने 27 नवंबर, 2019 को ’ट्रांसफॉरमेटिव एजुकेशन लीडर’ से सम्मानित किया।

 

12 – 16 फरवरी, 2020 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने निदेशक डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता के प्रोत्साहन एवं निर्देशन में सर्वश्रेष्ठ उद्यान (श्रेणी-कमर्शियल इंस्टीट्यूशन ऑफ आगरा ) में *प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री श्रीराम चौहान( राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार, उद्यान विभाग-उत्तर प्रदेश सरकार) एवं श्री कौशल कुमार नीरज (उप निदेशक उद्यान) के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने लगातार दो वर्षों( 2018-19 एवं 2019-20) से यह पुरस्कार प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया है।

 

13 – अनीशा फिल्म्स लिमिटेड एवं सनवे प्राइवेट लिमिटेड ‘ के द्वारा डॉक्टर सुशील गुप्ता , आगरा को कोरोना योद्धा (कोविड-19) के रूप में सम्मानित किया गया।

 

14 – खबर आगरा, आपकी आवाज मीडिया पार्टनर, अल्पसंख्यक युवा कारवाँ कमेटी (उत्तर प्रदेश) द्वारा डॉक्टर सुशील गुप्ता ( निदेशक, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) को उनके द्वारा निरंतर सक्रिय योगदान और लॉकडाउन के दौरान समाज, कार्यस्थल और समुदाय को सशक्त करने में एक नायक की अहम् भूमिका निर्वहन करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

15 – डीजी महाराजा न्यूज़ के द्वारा डॉक्टर सुशील गुप्ता (अध्यक्ष अप्सा) को कोरोना संक्रमण काल की कठिन परिस्थितियों के बीच समाज के प्रति अतुल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

16 – tbi9  प्रसिद्ध समाचार चैनल ने उत्कृष्ट रूप से अपना एक वर्ष पूर्ण होने का शानदार जश्न मनाया, जिसमें कोविड -19 की विषम परिस्थितियों में  tbi9 ने CCLA (लीडरशिप और जागरूकता के लिए कॉर्पोरेट काउंसिल अवार्ड) के माध्यम से वर्चुअल प्लेटफॉर्म को अपनाते हुए होप इंडिया कॉन्क्लेव प्रस्तुत किया।

माननीय मुख्य अतिथि डॉ. जी.एस. धर्मेश, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री द्वारा 7 अगस्त को आगरा के बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सहृदयी व सतत् गतिशील व्यक्तित्व, डॉ. सुशील गुप्ता को लीजेंड 2020 अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

17 –  नीसा (नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस) के अध्यक्ष श्री कुलभूषण शर्मा ने 31 दिसंबर, 2020 को डॉ. सुशील गुप्ता को ‘ कोविड 19 के दौरान लॉकडाउन में शिक्षा को गुणवत्ता के साथ छात्रों तक पहुँचाने के उनके सराहनीय योगदान के लिए ‘ नीसा माइक्रो इनोवेशन अवार्ड 2020 ‘ से सम्मानित किया।

 

  1. डॉ. सुशील गुप्ता (चेयरमैन, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) को 24 जनवरी, 2021 को छठवें साउथ एशियन एजूकेशनल अवार्ड – 2021 के तत्वावधान में EET CRS की अनुसंधान शाखा के द्वारा एक्सीलेंस इन प्रोफेशनल एजूकेशन एंड इंडस्ट्री के लिए ‘ बैस्ट एड्यूप्रिन्यर ‘ और उनके विद्यालय को ‘ बैस्ट स्कूल इन आगरा (यू. पी.) से सम्मानित किया गया।

 

  1. 21 फरवरी, 2021 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने निदेशक डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता के प्रोत्साहन एवं निर्देशन में लगातार तीसरे वर्ष ’ सर्वश्रेष्ठ उद्यान (श्रेणी- सर्वश्रेष्ठ कमर्शियल एवं पब्लिक उद्यान) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री श्रीराम चौहान ( राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार, उद्यान विभाग – उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र और शील्ड डॉ. गुप्ता को प्रदान की गई।

 

  1. डॉ. सुशील गुप्ता को 1मार्च , 2021 को श्री डी. के. सिंह (अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, आगरा राउंड टेबल ), श्री शिवम चावला (कोषाध्यक्ष- आगरा राउंड टेबल), डॉ. संजय काला ( प्राचार्य- एस. एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा ) एवं डॉ. प्रशांत गुप्ता ( कोविड सुपरिटेंडेंट, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा ) के द्वारा  ‘ कोविड सुपर हीरोज़ सैल्यूट इंडिया अवार्ड 2020-21’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ताज इंडिया फैशन रनवे राउंड टेबल इंडिया एंड स्टाइल फिएस्टा इवेंट द्वारा आयोजित किया गया।

 

  1. डॉ. सुशील गुप्ता को कोरोना काल में उनके उत्कृष्ट सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन हेतु (आपातकालीन प्रबंधन श्रेणी के अंतर्गत) श्री उमेश शुक्ल ( एसोसिएट एडीटर, दैनिक जागरण ) के द्वारा महत्वपूर्ण ‘ आगरा कोरोना योद्धा सम्मान ‘ से सम्मानित किया गया। होटल होली डे इन में आयोजित किए गए इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्री राजीव कृष्ण ( एडीशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ) के साथ- ही- साथ अन्य गणमान्य अतिथि श्री नवीन जैन ( मेयर, आगरा), डॉ. प्रशांत गुप्ता ( प्राचार्य, एस. एन. मेडिकल कॉलेज) एवं श्री अरुण श्रीवास्तव ( मुख्य चिकित्सा अधिकारी) भी उपस्थित थे।

 

  1. कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सुशील गुप्ता को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा द्वारा लखनऊ के पाँच सितारा होटल में 3 सितंबर, 2021 को प्रतिष्ठित ‘ एजूकेशन वॉरियर सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन टाइम्स ऑफ इंडिया और नवभारत टाइम्स द्वारा किया गया।

 

  1. राज्य के विकास में सराहनीय योगदान के लिए श्री नारायण राणे ( कैबिनेट मंत्री एम.एस.एम.ई. भारत सरकार) द्वारा5 सितंबर, 2021 को होटल ताज, लखनऊ में एबीपी गंगा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. सुशील गुप्ता को प्रतिष्ठित ‘ उत्तर प्रदेश के अनमोल रत्न ‘ से सम्मानित किया गया।

 

  1. डॉ. सुशील गुप्ता को श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री-एम.एस.एम.ई. उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा 30 सितंबर 2021 को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन ज़ी न्यूज़ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश की बात आगरा से शीर्षक के तहत किया गया था।

 

  1. 4 दिसंबर 2021 को, डॉ. सुशील गुप्ता को चौधरी उदय भान सिंह (राज्य मंत्री, एमएसएमई, उत्तर प्रदेश) द्वारा सम्मानित अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। भारत समाचार टीवी चैनल द्वारा यू. पी. कॉन्क्लेव बैनर के तहत शिक्षा पर चर्चा के लिए पैनल के सदस्यों में डॉ. सुशील गुप्ता से एक के रूप में भी शोभायमान रहे।

 

  1. डॉ. सुशील गुप्ता को 3 जनवरी 2022 को कॉर्पोरेट जगत में उनकी उपस्थिति और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान के लिए प्रतिष्ठित यू.पी. रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार माननीय श्रीमती स्मृति ईरानी, ​​कैबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री,भारत सरकार और श्री महेंद्र मोहन गुप्ता, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा हयात रीजेंसी, गोमती नगर, लखनऊ में प्रदान किया गया। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन दैनिक जागरण आई नेक्स्ट द्वारा किया गया।

 

  1. डॉ. सुशील गुप्ता को श्री राजीव देसाई, अध्यक्ष अल्पविराम परामर्श और प्रसिद्ध स्तंभकार, श्री जी.एन वार, अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, जम्मू-कश्मीर और डॉ. कुलभूषण शर्मा, अध्यक्ष नेशनल इंडिपेंडेंस स्कूल अलायंस द्वारा शिक्षा की श्रेणी में विशेष योग्यता पुरस्कार प्रदान किया गया।यह समारोह एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया बजट प्राइवेट स्कूल रैंकिंग 2021-22 द्वारा लीला पैलेस, नई दिल्ली में 9 अप्रैल 22 को आयोजित किया गया था।

 

  1. एल एन आई – डी डब्ल्यू ई सी शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. सुशील गुप्ता को 16 जून 2022 को रोजेट, नई दिल्ली में कई वर्षों तक उनके अथक प्रयासों के लिए एल एन आई दूरदर्शी विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

  1. डॉ. सुशील गुप्ता को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा के लिए 25 जून, 2022 को योगी सभागृह, मुंबई में हेमा फाउंडेशन का हेम वैल्यू एक्सीलेंस अवार्ड 2022 पद्मश्री रामेश्वरलाल काबरा (संस्थापक अध्यक्ष – आरआर ग्लोबल) और श्री मनोज मुंतशिर (प्रसिद्ध गीतकार) द्वारा प्रदान किया गया।

 

  1. डॉ. सुशील गुप्ता ( अप्सा अध्यक्ष ) ने श्री मनोज जोशी, भारतीय फिल्म और गुजराती मूल के टीवी अभिनेता और श्री महेंद्र काबरा (प्रबंध ट्रस्टी) द्वारा 25 जून, 2022 को योगी सभागृह, मुंबई में एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा के लिए हेमा फाउंडेशन का हेम वैल्यू पिलर अवार्ड 2022 प्राप्त किया।

 

  1. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ( राज्य कानून एवं न्याय मंत्री- भारत सरकार ), श्री दीपक त्रिखा ( महाप्रबंधक-अमर उजाला आगरा ) एवं सत्यनारायण प्रजापत ( अंचल अधिकारी – पुलिस, हरी पर्वत, आगरा ) द्वारा 10 जुलाई 2022 को होटल हॉलिडे इन में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा के लिए अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान प्रदान किया गया।

 

  1. डॉ. सुशील गुप्ता को 30 जुलाई, 2022 को ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, आगरा में नीसा (नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस) की दो दिवसीय कांफ्रेंस में ग्रीन स्कूल प्रोग्राम का राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया गया। उन्हें यह पद व प्रमाण-पत्र प्रो. एस.पी. सिंह बघेल (राज्य मंत्री, भारत सरकार के कानून और न्यायमंत्री) और श्री कुलभूषण शर्मा (अध्यक्ष नीसा) द्वारा प्रदान किया गया था।

 

  1. डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशक – प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, राष्ट्रीय राजदूत – नीसा ग्रीन स्कूल और श्रीमती सुनीता गुप्ता, निदेशक -प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने अपने स्कूल के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया, जो यू.पी. में पहला विद्यालय है, जिसे 2021 से संयुक्तराष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के साथ विशेष सलाहकार का दर्जा प्राप्त तथा प्रकृति के कानून द्वारा संचालित हरित पथ प्रदर्शकों द्वारा प्लैटिनम रैंकिंग में ग्रीन स्कूल की उपाधि दी गई है। यह पुरस्कार 30 जुलाई, 2022 को ताज होटल और कन्वेंशन सेंटर, आगरा में माननीय अध्यक्ष – नीसा , श्री कुलभूषण शर्मा की उपस्थिति में सम्मानित मुख्य अतिथि, प्रो. एस.पी सिंह बघेल द्वारा प्रदान किया गया।

 

  1. एक और सफलता प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के नाम

डॉ. सुशील गुप्ता और सुश्री सुनीता गुप्ता- निदेशक व निदेशिका प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा को रेडियो सिटी बिजनेस टाइटन्स-चैप्टर दुबई के बैनर तले प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्ती सुश्री सोफिया चौधरी द्वारा फॉर एक्सीलेंस इन एडुप्रेन्योरशिप अवार्ड से 27 अगस्त, 2022 को होटल ग्रैंड हयात, दुबई में जागरण पहल द्वारा प्रचारित एफ एम बोले तो – रेडियो सिटी के सौजन्य से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुश्री नेहा  धूपिया, श्री विवेक ओबेरॉय, सुश्री कायनात अरोड़ा और  संयुक्त अरब अमीरात के एक शाही परिवार से डॉ. कबीर के.वी. (सीओओ) जैसी हस्तियां भी उपस्थित थीं।

 

  1. “दूरदृष्टि, समर्पण और दृढ़ संकल्प के माध्यम से उत्कृष्टता को एक परिपूर्ण स्थिति में तराशा जाता है।”

सरकार की मान्यता मिलना अत्यंत प्रसन्नता और गौरव की बात है। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए सेवा श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।   महामहिम योगी आदित्यनाथ, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ने 17 सितंबर, 2022 को लखनऊ में यह पुरस्कार प्रदान किया। विद्यालय के शिक्षक श्री गौरव अरोड़ा  ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और 50,000/- रुपये का चेक प्राप्त किया।

 

  1. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को 1 अक्टूबर, 2022 को ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, आगरा में एक पहल  एवं कार्य केयर्स संस्था की ओर से स्व.श्री सुभाष चंद्र गुप्ता स्मृति पुरस्कार – 2022 की उत्कृष्ट सामुदायिक शूरवीर श्रेणी में सामाजिक सम्मान – 2022 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कानून एवं  विधि राज्यमंत्री, भारत सरकार,  प्रो.एस.पी सिंह बघेल की उपस्थिति में रॉमसंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक श्री विजय खन्ना के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

 

  1. ‘एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022 – 23’ द्वारा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया है, जो दुनिया का सबसे विस्तृत स्कूल रैंकिंग सर्वेक्षण है। श्री संजे रत्नावले (ओएसिस नेटवर्क, यूएसए के अध्यक्ष), श्री ऋषभ मेहता (ग्रे क्वेस्ट के सीईओ) और श्री भरत मलिक (अध्यक्ष, आर्यग्लोबल ग्रुप स्कूल, मुंबई एवं नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस के संस्थापक) की उपस्थिति में विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता और निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता द्वारा यह सम्मान प्राप्त किया गया। समारोह का आयोजन 11 अक्टूबर, 2022 को द लीला पैलेस, नई दिल्ली में किया गया था।

 

  1. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को 11 नवंबर, 2022 को इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली – एनसीआर में शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए ब्रेनफीड लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – 2022-23 से सम्मानित किया गया है। ब्रेनफीड मैगजीन के मुख्य संपादक श्री के.वी. ब्राह्मण द्वारा संचालित 10वीं ब्रेनफीड नेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान ईडीसीआईएल के प्रमुख महाप्रबंधक श्री पवन कुमार शर्मा, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के डीन श्री प्राग कलकर और सी.वी. रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बी.एस. सत्यनारायण तथा भारत सरकार के कानून और न्याय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि थे। ब्रेनफीड ग्रुप ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को ‘भारत के शीर्ष 500 श्रेष्ठ विद्यालयों में से एक के रूप में चुना है, जो युवा विद्यार्थियों को जीवन की विभिन्न कौशल विधाओं व अभिन्न दृष्टिकोण के साथ तैयार करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यह सम्मान उन्हें ब्रेनफीड ग्रुप के निदेशक श्री हरीश काकानी, ग्रीन मेंटर्स के संस्थापक श्री वीरेंद्र रावत जिन्हें ECOSOC संयुक्त राष्ट्र के विशेष सलाहकार का दर्जा प्राप्त है एवं एयर वाइस मार्शल श्री अनिल तिवारी वीएमएस के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

 

  1. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को 91.9 एफ एम रेडियो सिटी (एक दैनिक जागरण पहल) के सौजन्य से सर्वाधिक प्रशंसनीय व होनहार शिक्षाविद में उत्कृष्टता श्रेणी के तहत शहर का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार सिटी के सितारे-2022 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 27 नवंबर 2022 को होटल क्लार्क्स इन, आगरा में प्रोफेसर आशु रानी (कुलपति – डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा) और डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आगरा) द्वारा प्रदान किया गया।

 

  1. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को 2 से 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आयोजित ग्लोबल वेलनेस समिट-2022 में ग्लोबल वेलनेस एंबेसडर अवार्ड से नवाजा़ गया। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन ग्लोबल वेलनेस फोरम और इंडियन फोरम ऑफ एजुकेटर्स द्वारा किया गया था, जिसके संयोजक डॉ. सुरेंद्र दास और सह-संयोजक दक्षिण अफ्रीका के डॉ. योलांडा पीटरसन थे। सम्मेलन में 20 देशों के विशेषज्ञों ने वक्ताओं के रूप में भाग लिया था। शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री नितिन गडकरी जी, केंद्रीय मंत्री-सड़क एवं परिवहन तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, प्रो-चांसलर – डीएमआईएचईआर, नागपुर उपस्थित थे। समापन समारोह में भारत और अन्य देशों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को पुरस्कार प्रदान किए गए थे।
Dr. Bhanu Pratap Singh