आगरा । खुफिया एजेंसी की सूचना पर आगरा पुलिस ने थाना सिकंदरा क्षेत्र में छापा मारकर गिरफ्तार किया है । थाना सिकंदरा क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर 14 स्थित खाली जमीन पर झुग्गी झोपड़ी डालकर ये लोग कई सालों से रहा रहे थे। आईबी और आगरा पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में कुल 40 बांग्लादेशी को पकड़ा है जिसमें 15 पुरुष, 13 महिलाओं, 12 बच्चे शामिल हैं।

देर रात हुई कार्रवाई
आवास विकास सेक्टर 14 में खली जमीन पर झुग्गी झोंपड़ी में कई सालों से लोग रह रहे थे. सभी कबाड़ी का काम करते हैं। वो आसपास के क्षेत्र से कबाड़ा इकठा कर यहाँ लेकर बेचते हैं. शनिवार मध्य रात्रि लगभग 1.45 पर आईबी और आगरा पुलिस में छापा मारा। आई बी के पास इन बांग्लादेशियों के यहाँ रहने की जानकारी थी। मौके से 15 पुरुष, 13 महिलाओं, 12 बच्चों को पकड़ा गया हैं।

बांग्लादेशियों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और वीजा भी मिले
पुलिस ने जब इनसे पूछताछ और छानबीन की तो कुछ बांग्लादेशियों के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और वीजा भी बरामद हुए हैं। पुलिस छानबीन करने में लगी हुई है कि कैसे इन लोगों ने ये दस्तावेज बनवाये हैं। अभी तक की जानकारी में पता चला है की ये सभी लोग बांग्लादेश बॉर्डर पार करके बिहार के रास्ते से भारत में आए हैं। बिहार से आने के दौरान ठेकेदार ने हर एक व्यक्ति को बॉर्डर पार करवाने के लिए 20000 रुपये लिए हैं।
घरों पर बिजली मीटर से लेकर डीटीएच कनेक्शन तक
ज़्यदातर झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे इन लोगों के बाकायदा बिजली मीटर और डिश के कनेक्शन लगे हुए हैं। यह लोग मजदूरी कर रहे थे पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
ये रहे शामिल
टीम डीसीपी सिटी की सर्विलांस टीम, इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद शाही, इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र पांडे, इंस्पेक्टर हरी पर्वत अरविंद कुमार शामिल रहे।
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026
- आगरा-अमेरिका के बीच बढ़ेगी दोस्ती: ‘सिस्टर सिटी’ पहल के तहत अमेरिकी डेलीगेशन ने जाना ब्रज का गौरव - March 15, 2026
- आईटीसी मुगल में शाहिद माल्या की सुरमई शाम: ‘स्पाइसी शुगर’ के ग्रैंड फिनाले में झूम उठी ताजनगरी - March 15, 2026