बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में बारात आई थी। गांव के लोग उसमें व्यस्त थे। इसी दौरान चौरसिया परिवार के तीन लड़के उस लड़की को उसके घर से किसी बहाने बुलाकर गांव के बाहर बांस की खूंटी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे फरार हो गए।
कुछ देर तक अचेत पड़ी रही पीड़िता को होश आने पर घर गई और मां को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी नाबालिग हैं। जिन्हे बाल न्यायालय ने सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी युवक आपस में दोस्त है। यह अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखते रहते थे। जहा से बिगड़े और बड़ी घटना को अंजाम दे डाला।
(आरोपी नाबालिग है, नाम नही दिया जा सकता)
- Agra News: बदमाशों के हौसले बुलंद, जज को फोन पर दी धमकी और मांगी 10 लाख की रंगदारी, थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज - January 30, 2026
- आगरा में कोहरे का कहर: दक्षिणी बाइपास पर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, कई वाहनों के नीचे कुचलने से क्षत-विक्षत हुआ शव - January 30, 2026
- आगरा में किसानों पर ‘केबल चोरों’ का कहर: बरहन में एक ही रात 6 नलकूपों के तार पार, सिंचाई ठप - January 30, 2026