बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में बारात आई थी। गांव के लोग उसमें व्यस्त थे। इसी दौरान चौरसिया परिवार के तीन लड़के उस लड़की को उसके घर से किसी बहाने बुलाकर गांव के बाहर बांस की खूंटी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे फरार हो गए।
कुछ देर तक अचेत पड़ी रही पीड़िता को होश आने पर घर गई और मां को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी नाबालिग हैं। जिन्हे बाल न्यायालय ने सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी युवक आपस में दोस्त है। यह अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखते रहते थे। जहा से बिगड़े और बड़ी घटना को अंजाम दे डाला।
(आरोपी नाबालिग है, नाम नही दिया जा सकता)
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026