Agra, Uttar Pradesh, India. जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित फतेहपुर सीकरी के कांदऊबार में बड़ी घटना हो गई। एक समुदाय के चार-पांच लड़के आए और युवक को खींचकर ले गए। गोली मार दी। बचाने आई बहन को पीटा। कुंडल लूटने का आरोप है। दोबारा भी मारपीट की। दूसरा पक्ष फतेहपुर सीकरी थाने पर पहुंच गया। पुलिस दबिश दे रही है। कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस सतर्क है।
घटना रविवार प्रातः 10 बजे के आसपास की है। कांदऊबार में दिनेश (22 वर्षीय) पुत्र ओमप्रकाश रहता है। समाजवादी पार्टी का पूर्व शहर अध्यक्ष रमजान उस्मानी निवासी चूड़ी बाजार, फतेहपुर सीकरी के साथ चार-पांच लड़के आए और दिनेश को घर से खींचकर दो किलोमीटर दूर गंज की ओर खेत में ले गए। वहां दिनेश की बहन कृष्णा भी थी। दिनेश को लड़के पीटने लगे। बहन ने बचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। बात अधिक बढ़ गई तो दिनेश के गोली मार दी। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया है।
दिनेश पक्ष के लोग थाना फतेहपुर सीकरी पहुंचे। घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोप तो यह भी है कि आरोपियों ने खेत पर जाकर दोबारा मारपीट की। इस बारे में फतेहपुर सीकरी थानाध्यक्ष से बातचीत का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं किया।
दिनेश के साथ मारपीट क्यों की, यह पता नहीं चल पा रहा है। वह गंभीर रूप से घायल है। जानकारों का कहना है कि दिनेश और रमजान उस्मानी के साथ कोई रंजिश चली आ रही है। दोनों में पहले भी विवाद हुआ था।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026