Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने संभव दिवस में आईं शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को आयोजित संभव दिवस में एक दर्जन फरियादियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान पंचशील कालोनी शाहगंज में विद्युत पोल लगावाने, शांति नगर,कन्हैया कुंज और रेणुका बाग कमलानगर में स्ट्रीट लाइट लगवाने के अलावा भगवती विहा,र बोदला बिचपुरी रोड पर सीवर लाइन चोक होने और सिंधी कालोनी अशोक नगर में सीवर लाइन डलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। धनकामेश्वर शिवमंदिर सिंधी कालोनी में मंदिर के सामने से मलबा हटाने आदि की भी फरियाद नगरायुक्त से की गई। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर नगर आयुक्त के अलावा अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता,पशु कल्याण अधिकारी डाक्टर अजय सिंह, एई जलकल आदित्य कुमार के अलावा सह प्रभारी डीसीसीसी एमए जाफरी भी उपस्थित थे।
पढ़ने योग्य
अयोध्याः 6 दिसम्बर 1992 से 22 जनवरी, 2024 तक Ayodhya From December 6, 1992, to January 22, 2024
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, हर सप्ताह युवाओं को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र - August 25, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूल में यूनिफार्म के साथ हिजाब पहनकर प्रवेश की मांग वाली याचिका खारिज - August 25, 2026
- कानपुर में डंपिंग साइट पर फेंकी गईं एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बैग और डिब्बों में भरकर ले गए लोग, वीडियो हुआ वायरल - August 25, 2026