राजधानी लखनऊ स्थिति यूपी विधानभवन के सामने सोमवार दोपहर को मुन्ना विश्वकर्मा नामक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से उसे बचा लिया गया है। युवक का इलाज जारी है। वह सहादतगंज का निवासी है।
घटना की जानकारी मिलते ही आत्मदाह निरोधी दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में लगभग 50 प्रतिशत जलने की पुष्टि की गई है।
मुन्ना विश्वकर्मा का बंगाल टेंट हाउस के रंजीत चक्रवर्ती के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना आलमबाग द्वारा पूछताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
-साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026