साल 2024 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान सोमवार से शुरू हो गया है। इसके तहत फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया। इस साल अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।
दोनों को microRNA की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस साल का अवॉर्ड 1901 के बाद से फिजियोलॉजी या चिकित्सा में दिया जाने वाला 115वां नोबेल पुरस्कार है। 2024 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को की जाएगी, जिसके बाद बुधवार को रसायन विज्ञान के पुरस्कार का ऐलान होगा।
2023 में इन्हें मिला था पुरस्कार
इससे पहले साल 2023 में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया था। इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया था। इस खोज की वजह से कोरोना वायरस यानी सीओवीआईडी-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास में मदद मिली थी।
2022 में किसे मिला था पुरस्कार
2022 में स्वीडन के स्वांते पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें विलुप्त होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी (जीनोम) से जुड़ी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
पुरस्कार विजेताओं को ये मिलता है
नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
-साभार सहित
- यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में, घर पर चल रहा इलाज; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले— घबराने की जरूरत नहीं - September 3, 2026
- आगरा के सुभाष बाजार में नाले पर बनी अवैध दुकानों पर नगर निगम का चला बुलडोजर: महिला की मौत के बाद बड़ी कार्यवाई - September 3, 2026
- आगरा में सुबह क्लीनिक जाने के लिए निकले दिव्यांग युवक का दोपहर में नीम के पेड़ से लटका मिला शव, शमसाबाद क्षेत्र में फैली सनसनी - September 3, 2026