आगरा। यूपी की योगी सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। सरकार ने श्रद्धालुओं को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। ये जानकारी प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को दी है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को आगरा के सर्किट हाउस में पर्यटन व विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लाैटने वाले उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को सरकार की तरफ से एक लाख रुपये दिए जाएंगे। ये राशि श्रद्धालुओं के खाते में भेजी जाएगी।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है। इसमें 50 श्रद्धालु शामिल हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का कार्य जल्द पूर्ण होगा। आगरा जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा। सिविल एविएशन की सुविधाएं बढ़ेंगी। सरकार आगरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है।
साभार सहित
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026