आगरा: थाना सिकंदरा क्षेत्र के बाईंपुर गांव में मामूली पारिवारिक विवाद में शनिवार की शाम पत्नी ने आत्महत्या की तो अगले दिन रविवार की सुबह पति ने भी जान दे दी।
खबरों के अनुसार, बाईंपुर निवासी महेश यादव (55) बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते थे। परिवार में पत्नी सावित्री देवी (50) और तीन बेटे हैं। शनिवार को किसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद सावित्री देवी गुस्से में घर से निकल गईं और पदम प्राइड कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जब देर रात तक सावित्री घर नहीं लौटीं और बाद में मौत की सूचना मिली, तो पति महेश यादव गहरे सदमे में चले गए। रविवार सुबह करीब 10 बजे महेश यादव ने सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक महेश पत्नी की मौत से टूट गए थे। वे पूरी रात कुछ नहीं बोले और गुमसुम बैठे रहे। माना जा रहा है कि पत्नी की मौत के सदमे में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026
- आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मिलावट और नकली दवा रोकथाम समिति के बनाए गए सभापति - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026