आगरा। आगरा में शैक्षिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने और आगरा के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान से अवगत कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यहाँ नक्षत्रशाला, साइंस सिटी और विज्ञान पार्क स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 13 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए हैं।
मंत्रि परिषद की बैठक में आज कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय की पहल पर मंत्रि परिषद ने आगरा को ये तोहफे दिए हैं। इस कार्य के लिए कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय डेढ़-दो वर्ष से निरन्तर प्रयत्नशील थे।
नक्षत्रशाला, साइन्स सिटी और विज्ञान पार्क की स्थापना होने से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि, नक्षत्र और सौर मण्डल के प्रति जिज्ञासा जागृत होगी। इसकी स्थापना हेतु मंत्रि-परिषद ने 13 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं।
कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के प्रयास पर इसके लिए जिलाधिकारी ने पचकुइयाँ स्थित बेसिक शिक्षा विभाग की लगभग तीन एकड़ भूमि वर्ष 2023 में आवंटित कर दी थी।
इस योजना में विज्ञान का नवीनतम् ज्ञान, आर्टीफिशियल इण्टेलीजेन्स (एआई) आउटडोर विज्ञान प्रदर्शन, फन विद साइंस, स्पेश साइंस, इमरजिंग टेक्नालॉजी, डिजिटल टेक्नालॉजी गैलरी, स्टेम तथा इनोवेशन लैब की स्थापना की जायेगी।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026