- नेत्र शल्यक डॉ. शेफाली मजूमदार और उनकी टीम का सम्मान, सामाजिक संस्थाओं को सराहा
- आगरा में नेत्रदान अभियान पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त और भानु प्रताप सिंह ने शुरू किया था
- वर्ष 2004 में अशोक जैन ने अभियान शुरू किया तो नेत्रदान के प्रति भ्रांतियां दूर हुंईं
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच की पहल पर एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में विश्व नेत्रदान दिवस पर बड़ा संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसा अभियान चलाएंगे कि आगरा की कॉर्निया प्रतीक्षा सूची समाप्त करेंगे। इसके बाद पड़ोसी जिलों को कॉर्निया देंगे। नेत्र बैंक की प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार और उनकी टीम की जमकर सराहना की गई। माल्यार्पण कर सम्मानित किया। टीम के सदस्यों को नकद पुरस्कार भी दिया गया।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि आगरा में नेत्रदान अभियान पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त और भानु प्रताप सिंह ने शुरू किया था। तब अभियान को गति नहीं मिल पाई थी। 2004 में आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने अभियान शुरू किया तो नेत्रदान के प्रति भ्रांतियां दुर हुईं। कई बार लोग हमें ‘नेत्र नुचवाने वाले’ कहकर ताना मारते हैं, फिर भी आगरा के समाजसेवी संगठन अभियान में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. शेफाली मजूमदार और उनकी टीम के करण अभियान को गति मिली। इसलिए उन्हें सम्मानित कर हम गौरवान्वित हैं। उन्होंने नेत्रदान के प्रति सकारात्मक रुख के लिए आगरा के मीडिया को भी सराहा।
श्री जैन ने आग्रह किया कि जब कॉर्निया लिया जाए तो रक्तस्राव न हो। इसके लिए जो भी सुविधा चाहिए, हम देंगे। सनातन संत इस बात का खंडन करें कि नेत्रदान करने से अगले जन्म में नेत्र नहीं मिलेंगे। जैन समाज तो इस बात को जान गया है कि नेत्रदान से अगले जन्म पर कोई अंतर नहीं पड़ता है।

श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने आगरा में 20 वर्ष पहले अशोक जैन सीए ने नेत्रदान अभियान शुरू किया था। नेत्रदान में आगरा प्रदेश में नम्बर वन है। देहदान अभियान भी चल रहा है। बजाजा कमेटी, आगरा विकास मंच, हेल्प आगरा, सत्यमेव जयते जैसी संस्थाएं लगातार जागरूक कर रही हैं। नेत्रदान के लिए हम रात्रि के दो बजे भी फोन करें तो संपर्क हो जाता है। डॉ. शेफाली ने अभियान को गति दी है।
उन्होंने कहा कि अगले माह बड़ी सभा होगी। इसमें तय करेंगे कि कॉर्निया का अभाव नहीं रहेगा। प्रतीक्षा सूची समाप्त करेंगे। देहदान में भी आगरा को प्रदेश में अव्वल करेंगे।
संचालन करते हुए सुशील जैन ने कहा कि आगरा में 70 लोगों को कॉर्निया की जरूरत है। अगर 35 लोगों से नेत्रदान करा दें तो प्रतीक्षा सूची समाप्त हो जाएगी।
डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि अगर हमें दो लोगों को कॉर्निया लगानी है तो 10 लोगों को बुलाया जाता है ताकि प्रतीक्षा सूची में लंबित किसी व्यक्ति को कॉर्निया लगाने में समस्या है तो दूसरे को लगा दी जाए। इस बात को समझने में शुरू में समस्या थी लेकिन अब जान गए हैं। कॉर्निया लगाने के एक लाख रुपये तक फीस है लेकिन मेडिकल कॉलेज में सबकुछ फ्री है। हम प्राथमिकता में युवा को कॉर्निया लगाते हैं। आँखों को सुंदर बनाने के लिए भी ऑपरेशन किया जाता है। 80 साल का व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकता है। आग लगने के बाद भी नेत्र बैंक एक दिन के लिए भी बंद नहीं होने दिया। उन्होंने अपनी टीम के सदस्य दीपक, लवलेश, अर्पित, विशाल का नाम लिया। उन्होंने आगरा की संस्थाओं के प्रति आभार जताया।

संगोष्ठी के बाद इस मौक पर आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, महामंत्री सुशील जैन, ध्रुव जैन, पंकज अग्रवाल, हेल्प आगरा के उपाध्यक्ष अजय मित्तल, मंत्री नितिन अग्रवाल, क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष विष्णु जैन, महामंत्री अनिल जैन, सत्यमेव जयते ट्रस्ट के गौतम सेठ आदि ने डॉ शेफाली मजूमदार और उनकी टीम के सदस्यों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्मृति चिह्न दिया। लिफाफा भी भेंट किया गया। हेल्प आगरा के मंत्री नितिन अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।
इस बीच एक संदेश में आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि नेत्रदान अभियन को मंच और गति प्रदान करेगा। आगरा की सामाजिक संस्थाएं नेत्रदान अभियान में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
- Envision launches Project Jeevan Setu to promote Health, Nutrition & Sanitation - July 21, 2025
- Sterling Hospitals Achieves 50th Kidney Transplant in 2025, Reinforcing Leadership in Advanced Renal Care - July 21, 2025
- सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले करणी सेना नेता पर एफआईआर, योगेंद्र राणा बोले- मैं माफी नहीं मांगूंगा - July 21, 2025