नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति भवन में हुए एक भव्य कार्यक्रम में 71 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनियता की शपथ ली।
भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी को दुनियाभर से बड़ी हस्तियों से बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में दुनिया की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने पीएम मोदी को बधाई दी है।
गेट्स ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल जीतने पर आपको बधाई हो नरेंद्र मोदी। आपने स्वास्थ्य, कृषि, महिला नेतृत्व वाले विकास और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक प्रगति के लिए नवाचार के स्रोत के रूप में भारत की स्थिति को मज़बूत किया है। मैं उम्मीद करता हूँ कि भारत और दुनिया भर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमारी निरंतर पार्टनरशिप जारी रहेगी।”
पीएम मोदी ने भी दिया जवाब
पीएम मोदी ने गेट्स की बधाई का जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- “बिल गेट्स, मैं आपके मैसेज की सराहना करता हूँ। मुझे कुछ महीने पहले हमारी बेहद सकारात्मक और दिलचस्प बातचीत याद है, जिसमें गवर्नेंस और हेल्थकेयर में टेक्नोलॉजी की परिवर्तनकारी भूमिका और जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता शामिल थी। हम मानवता के फायदे के लिए इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए अपनी पार्टनरशिप को अहमियत देते हैं।
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026