पुलिस ने दो लड़के पकड़े, प्रथम सूचना रिपोर्ट में नहीं खोले नाम
पति का आरोप, टक्कर मारने वालों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. गुप्ता रानी पत्नी ओम प्रकाश निवासी 53/55 हवेली, नगला छउआ, ईदगाह, शाहगंज प्रातः आठ बजे पानी भरकर नगला छउआ रेलवे फाटक की तरफ से आ रही थी। डबल फाटक शाहगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक्टिवा नम्बर UP b80 BP 0487 ने टक्कर मार दी। गुप्ता रानी सड़क पर सिर के बल जा गिरी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण निधन हो गया। गुप्ता रानी आंगनबाड़ी में कार्यरत थी। यह घटना एक फरवरी, 2024 की है।
मृतका के पति ओम प्रकाश ने बताया कि शाहगंज पुलिस ने एक्टिवा सवार गिरफ्तार कर लिए। इसके बाद भी प्रथम सूचना रिपोर्ट में उनके नाम नहीं खोले हैं। उनसे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। एक्टिवा सवार हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे। समझ नहीं आ रहा पुलिस वाले टक्कर मारने वाले लड़कों का नाम पता गोपनीय क्यों रखना चाहते हैं।
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026