थाना फतेहपुर सीकरी पहुंचे दोनों पक्ष के लोग

दो पक्षों में लाठी डंडे चलने के बाद हुआ पथराव, कई घायल

Crime REGIONAL

मामले में पुलिस ने​ किया मुकदमा दर्ज, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

Agra (Uttar Pradesh, India). थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव सामरा में रविवार सुबह पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों ओर से लाठी डंडे चल गए। इसके बाद पथराव भी हुआ। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये है मामला
थाना फतेहपुर सीकरी के गांव सामरा में महेन्द्र पुत्र बुद्धाराम का अपने परिवार के साहब सिंह व हरिओम और दशरथ से घर के पीछे पशु बांधने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार सुबह पशु बांधने को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया।

गांव में मची भगदड़
पथराव होंने से गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों में कैद हो गए। वहीं झगड़े में एक पक्ष के महेन्द्र व उनका पुत्र आकाश घायल हो गए। दूसरे पक्ष के साहब सिंह और हरिओम पुत्र रामनारायण घायल हुए हैं। वहीं गांव में पथराव होंने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर सीकरी भेज दिया। जहां प्रथम उपचार देने के बाद उन्हें आगरा रेफर किया है।

ये बोले पुलिस अधिकारी
थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी व प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। एक पक्ष के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।