जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। उन्हें आज यानी शुक्रवार को एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की ईडी रिमांड में भेज दिया है। इससे पहले पूर्व सीएम सोरेन को कोर्ट ने एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था।
बता दें कि 31 जनवरी को झारखंड ईडी अधिकारियों ने उनसे करीब आठ घंटे लंबी बातचीत के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे गिरफ्तार किया था।
ईडी गेस्ट हाऊस में गुजारी पूरी रात
इसके बाद उन्हें ईडी दफ्तर ले जाया गया था, जहां उन्होंने पूरी रात गुजारी थी। बता दें कि गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे रांची की एमपी/एमएलए विशेष अदालत में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए परिसर में मौजूद लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
ईडी ने मांगी थी 10 दिन की रिमांड
बता दें कि विशेष अदालत में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से दस की रिमांड मांगी गई थी। इस पर दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई। ईडी के अधिवक्ताओं ने कहा कि रांची के जमीन घोटाले में आगे की जांच के लिए सोरेन से कई बिंदुओं पर सवाल जवाब करना आवश्यक है। हालांकि कोर्ट ने केवल एक दिन की रिमांड ही स्वीकार की है।
-एजेंसी
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026