मथुरा। गांधी जयंती के अवसर पर हुई छुट्टी के मौके पर खरीदारी करने को निकली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जब पुलिस ने बैरियर लगाए तो वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों से पब्लिक उलझती हुई नजर आई। कैलाश नगर बैरियर पर महिला एवं पुलिसकर्मी के बीच हुए विवाद के चलते दोनों की आपस में मारपीट हो गई। बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी ने जब महिला को लात मारी तो बेकाबू हुई महिला ने उसके ऊपर चप्पलों की बरसात कर दी।
सोमवार को कैलाश नगर की रहने वाली महिला सुनीता शर्मा अपने पति के साथ बाजार गई थी और वहां से घर में चल रहे निर्माण कार्य के चलते टाईल खरीदकर वापस लौट रही थी। कैलाश नगर कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरियर लगाते हुए वहां पर नो एंट्री डिक्लेयर कर रखी थी। जैसे ही ऑटो में सवार होकर महिला बैरियर पर पहुंची तो वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ऑटो रूकवाते हुए जब उसे आगे नहीं जाने दिया तो महिला ने अपना आधार कार्ड दिखाते हुए पुलिसकर्मियों से ऑटो को घर तक ले जाने की गुहार लगाई।
लेकिन बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों के ऊपर उसकी मिन्नतों का कोई असर नही हुआ और उन्हांेंने महिला की एक नहीं सुनी बल्कि उल्टे उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। सुनीता और उसके पति ने जब इस बदसलूकी का विरोध किया तो एक पुलिसकर्मी ने डंडा मारकर उसके पति को भाग जाने को कहा। इसी बीच जब महिला ने पति को डंडा मारने का विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने टाईल लदे ऑटो के टायर को पंचर करते हुए महिला को लात मार दी। सिपाही की इस हरकत को वहां पर तैनात दूसरा पुलिसकर्मी उसे रोकने की कोशिश कर रहा था।
- उत्तर प्रदेश में बदला FIR का नियम: घरेलू हिंसा और मानहानि जैसे मामलों में मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य - March 29, 2026
- आगरा डीएम का स्कूलों को अल्टीमेटम: वेबसाइट पर डालें फीस और ड्राइवरों का ब्यौरा, मनमानी की तो रद्द होगी मान्यता - March 29, 2026
- आगरा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की बड़ी पहल: आगरा की जेलों में लगेगा स्पेशल कैंप, दिव्यांग कैदियों की होगी मदद - March 29, 2026