Hathras (Uttar Pradesh, India) अब जिले के बागला जिला अस्पताल में आने वाले कोरोना संभावितों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए जिले को ट्रूनॉट मशीन आवंटित हुई है। जिससे जल्द ही जिला अस्पताल में इनस्टॉल कर दिया जाएगा। इस मशीन की विशेष बात ये है कि मशीन से कोरोना संक्रमण की जांच होगी। इसमें एक साथ दो सेंपल लगाए जा सकेंगे और महज कुछ घंटों में ही रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। इससे जांच प्रक्रिया में काफी तेजी आएगी। इस मशीन को वैसे तो टीबी की जांच प्रक्रिया में तेजी, सटीकता लाने के लिए बनाया गया। लेकिन इससे कोरोना संक्रमण की भी जांच किया जाना बेहद अच्छी बात है। जनपद में सीबीनॉट से टीबी जांच की जाती है।
कोविड -19 की जांच
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने बताया स्वदेशी मशीन ट्रूनॉट हाथरस समेत सूबे के 55 जिलों को मिली है। जानकारी के अनुसार राज्य क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी की ओर से जिला क्षय रोग अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इन मशीनों की मदद से न केवल टीबी की जांच होगी बल्कि कोविड-19 संक्रमण की जांच भी की जा सकेगी। टीबी की जांच के लिए अब तक स्वास्थ्य विभाग के पास सीबीनॉट मशीन थी। ट्रूनॉट मशीन उससे भी एडवांस बताई जा रही है। विभिन्न चरणों में भारत सरकार राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को ट्रूनॉट मशीनें उपलब्ध कराएगी। जांच के लिए प्रयोग किया जाने वाला कार्टिलेज ट्रूनॉट मशीन का सस्ता पड़ेगा। फिलहाल जनपद को एक मशीन आवंटित हुई है।
शीघ्र ही मिलेगा मशीन का लाभ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि अब कोविड की जांच करना आसान हो जाएगा। हाथरस को ट्रूनॉट मशीन मिली है। उन्होंने बताया अभी मशीन जिला अस्पताल में लगाई जाएगी। शीघ्र ही मशीन का लाभ मरीजों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संभावित जिनकी डिलीवरी, ऑपरेशन होना है, उनकी स्क्रीनिंग इस मशीन द्वारा की जाएगी।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026