820 स्मारक सिर्फ पूजा-पाठ के लिए खोले जाएंगे, पर्यटकों को प्रवेश नहीं
New Delhi (Capital of India)। आठ जून से सभी धार्मिक स्थल, होटल, मॉल, रेस्टोरेंट खुल रहे हैं। सबको इंतजार है तामहल खुलने का है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 820 स्मारकों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। लेकिन इसमें झोल है। सिर्फ वे स्मारक खोले जाएंगे जहां पूजा और नमाज होती है। इनमें भी पर्यटकों का प्रवेश नहीं होगा।

17 मार्च से बंद हैं स्मारक
एएसआइ ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के 16 मार्च की शाम किए गए ट्वीट के बाद 17 मार्च से सभी स्मारकों को बंद कर दिया था। 83 दिनों से सभी स्मारक बंद चले आ रहे हैं। रविवार को केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार से देशभर के सक्रिय 820 स्मारकों को खोलने का ट्वीट किया। उन्होंने आशा जताई कि स्मारकों को खोलने के दौरान गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

आगरा में कौन से स्मारक खुलेंगे
आगरा में ईदगाह, हुमायूं मस्जिद, जामा मस्जिद, जामा मस्जिद एत्मादपुर, फतेहपुरी मस्जिद, काली मस्जिद, ताजमहल में स्थित मस्जिद, दीवान जी बेगम का रोजा और मस्जिद, जामा मस्जिद फतेहपुर सीकरी, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, बहाउद्दीन के मकबरे से लगी छोटी मस्जिद, संगतराश मस्जिद, दिल्ली गेट और लाल दरवाजा के बीच स्थित मस्जिद खुलेंगी। मथुरा में गोविंद देव, मदन मोहन और राधाबल्लभ मंदिर खुलेंगे।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026