Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.थाना हरीपर्वत क्षेत्र के विजय नगर कालोनी में लूटपाट के दौरान केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या कर दी। चार युवक दो बाइक पर सवार होकर आए थे। सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर भी हत्या की है। पत्नी से भी की मारपीट की है। घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकालकर ले गए बदमाश। घटना में कारोबारी के कर्मचारी योगेश शामिल होने का अनुमान है।
डीसीपी हरिपर्वत सूरज राय मौके पर पहुंचे। वहां का मुआयना किया। सूरज राय ने बताया कि योगेश करीब चार साल से काम करता था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना काे अंजाम दिया है। कारोबारी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026