आगरा: थाना हरीपर्वत क्षेत्र की विजय नगर कालोनी में सोमवार को लूटपाट के दौरान केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या कर दी गई। चार युवक दो बाइक पर सवार होकर आए थे। सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई। पत्नी से भी की मारपीट की है। बदमाश घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकालकर ले गए।
विजय नगर कॉलोनी में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे। सोमवार को दिनदहाड़े केमिकल कारोबारी के घर पर बदमाशों ने धावा बोला। विरोध करने पर कारोबारी के साथ मारपीट की, इससे केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बदमाशों ने दिलीप गुप्ता की हत्या करने के बाद उनकी पत्नी से भी मारपीट की और लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। दिलीप गुप्ता की पत्नी गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूटपाट के दौरान केमिकल कारोबारी की हत्या की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दो बाइक से चार बदमाश आए थे, उन्होंने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी, केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है, बदमाश अपने साथ डीवीआर ले गए, आस पास के मकानों में लगी सीसीटीवी की जांच की जा रही है। वारदात स्थल पुलिस चौकी से महज पचास मीटर दूर बताया जा रहा है। पुलिस को वारदात में कारोबारी के कर्मचारी के शामिल होने की आशंका है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
- एडवोकेट जीवनदत्त अरगड़े को किसान कांग्रेस में पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी - August 10, 2026
- अयोध्या में ईमानदारी की मिसाल: दर्शन करने आईं महिला की 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर गिरी, सेवादार ने लौटाई - August 10, 2026
- आगरा स्मार्ट सिटी बनी गड्ढा नगरी, इस बार दयालबाग के जयरामबाग मुख्य मार्ग पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला - August 10, 2026