rajkumar chahar bjp

भाजपा ने राजकुमार चाहर को फतेहपुर सीकरी से दोबारा टिकट क्यों दिया, जानिए 4600 करोड़ के उस ऐतिहासिक काम के बारे में

POLITICS

पेयजल की जिस समस्या के कारण अकबर फतेहपुर सीकरी छोड़कर भाग गया था, उसका स्थाई समाधान राजकुमार चाहर करा रहे

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

 Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.

सबके मन में एक सवाल है कि भारतीय जनता पार्टी ने सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से दोबारा टिकट क्यों दिया? इस सवाल का जवाब हम खोज लाए हैं। सांसद तो देश में 543 हैं लेकिन असली सांसद वही है जो लीक से हटकर काम करे। कुछ ऐसा काम कर जाए जो इतिहास बन जाए। यही इतिहास बनाने वाला काम किया राजकुमार चाहर ने। इसके लिए पार्टी ने उन्हें दोबारा टिकट देकर पुरस्कृत किया है।

सीकरी लोकसभा क्षेत्र के साथ पूरे आगरा जनपद में काम

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा काम है जो फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे 20 नेताओं पर भारी पड़ गया। चलिए हम बताए देते हैं। यह काम है जल जीवन मिशन “हर घर जल” के प्रथम चरण में संपूर्ण आगरा जनपद क्षेत्र का चयन कराना। 4600 करोड़ रुपये की योजना है यह। वे चाहते तो यह योजना सिर्फ फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लिए करा सकते थे। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद और आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र आते है। आगरा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़ सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया। संपूर्ण आगरा क्षेत्र को शामिल कराया।

Rajkumar Chahar sikri
ग्रामीणों के साथ तालाब के लिए श्रमदान करते सांसद राजकुमार चाहर।

कैसे कराया ऐतिहासिक काम

फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजकुमार चाहर जलशक्ति मंत्रालय की कमेटी के सदस्य हैं। उन्हें मौका मिल गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फतेहपुर सीकरी की पेयजल की समस्या बताई। कहा कि पेयजल की समस्या इतनी विकराल है कि मुगल सम्राट अकबर को भी फतेहपुर सीकरी से भागना पड़ा था। भारत का शासक होते हुए भी वह फतेहपुर सीकरी की पेयजल समस्या का समाधान नहीं कर पाया था। 500 वर्ष से लोग जूझ रहे हैं। फिर क्या था, मंत्रालय ने प्रथम चरण में ही योजना को मंजूरी दे दी।

To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp

सबमर्सिबल और हैंडपम्प खत्म हो जाएंगे

जल जीवन मिशन केन्द्र और प्रदेश सरकार क महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत आगरा जनपद के हर घर में नल से गंगाजल दिया जाएगा, जो शुद्ध होगा। मतलब सबमर्सिबल और हैंडपम्प आदि की कोई जरूरत नहीं रहेगी। देश के कई जिलों में यह योजना चल रही है।

725 राजस्व ग्रामों में हर घर नल से गंगाजल

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले वर्ष जनपद – आगरा में प्रथम चरण में 576 ग्राम पंचायत के 725 राजस्व ग्रामों में “हर घर नल से जल” पहुँचाने के लिए मै. नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को चयनित कर कार्य आवंटित किया गया था। अनुमानित लागत 1030  करोड़ रुपये थी। योजना के अंतर्गत लगभग 300 स्थलों का सर्वेक्षण किया गया। पेयजल की मात्रा कम एवं मानक अनुरूप न होने के कारण सतही जलस्रोत से समस्त जनपद की योजना बनाये जाने का निर्णय हुआ है। इसके लिए पिछले वर्ष सांसद चाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गंगाजल घर – घर पेयजल हेतु देने का अनुरोध किया था। उसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी ने आगरा जनपद को गंगाजल देने का निर्णय किया। जल जीवन मिशन में नई योजना बनाई।

बटेश्वर में अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक और प्रतिमा के लिए 8.32 करोड़, बटेश्वरनाथ मंदिर के लिए 50 करोड़, सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में उठाया था मामला

नारखी में बनेगा वाटर वर्क्स

वर्तमान में सतही जल (गंगाजल) नरौरा बैराज, जनपद बुलंदशहर से 2300 एमएस व्यास की 126 किलोमीटर राइजिंग मेन लगभग के माध्यम से पम्पिंग द्वारा आगरा को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी से ग्रमीण क्षेत्र के लिए गंगाजल लाया जाएगा। इसके लिए नारखी (टूंडला, फिरोजाबाद) में वाटर वर्क्स बनेगा। इससे जनपद आगरा के समस्त विकास खण्डों को जल उपलब्ध करते हुए हर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा।

इसी साल हर घर में पानी

वर्ष 2024 तक हर घर को गंगाजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्य हेतु दो डीपआर बनाई गई हैं। कंबाइंड राइजिंग मेन,  हेड वर्क्स फॉर इनटेक मल्टी विलेज रुरल पाइप्ड वाटर सप्लाई योजना पर 4600 करोड़ रुपये व्यय होंगे।

देशभर के सांसदों के लिए नजीर बने राजकुमार चाहर, फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लिए ‘सांसद मोबाइल हॉस्पिटल’ रवाना

कुछ अन्य उल्लेखनीय कार्य

किरावली कागारौल खेरागढ़ सैंया इरादतनगर शमसाबाद फतेहाबाद बाह इटावा तक नया एन.एच 321

दक्षिण बाईपास के पुनर्निर्माण हेतु 125 करोड़ रुपये के टेंडर स्वीकृत

तीन मिनी स्टेडियम, तीन राजकीय इंटर कॉलेज और दो बालिका छात्रावास

बाह में पोस्टमार्टम गृह, अटल जी की प्रतिमा लगेगी, बटेश्वर के लिए 15 करोड़ स्वीकृत

लो.नि.वि. ने 82,686.11 लाख रुपये से 1,569.401 किलोमीटर लम्बी सड़कें बनाईं

लोकसभा क्षेत्र में 99.99 फीसदी गांव पक्की सड़क से जुड़वा दिए गए हैं

फतेहपुर सीकरी के 75 गांवों में सिंचाई की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए सर्वे 

ताज महोत्सव अधूरा, सीकरी-बटेश्वर महोत्सव शुरू किया जाए, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने योगी आदित्यनाथ को दिया प्रस्ताव

Dr. Bhanu Pratap Singh