आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृज एनक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर निवासी कुणाल पांडेय और जिवधीपुर बजरडीहा निवासी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल के रूप में हुई है। वाराणसी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार आरोपी भाजपा से जुड़े हैं और कई बड़े नेताओं के साथ इनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, अब इसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, क्या नारी के सम्मान से खिलवाड़ करनेवाले भाजपाइयों को खुली छूट जारी रहेगी।
ये हैं भाजपा के दिग्गज नेताओं की छत्रछाया में सरेआम पनपते और घूमते भाजपाइयों की वो नयी फसल, जिनकी ‘तथाकथित ज़ीरो टॉलरेंस सरकार’ में दिखावटी तलाश जारी है।
सूचनार्थ : ये भाजपा के सर्वोच्च नेताओं से अभयदान प्राप्त वो भाजपाई हैं जिन पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एक छात्रा… pic.twitter.com/2wV7EtnsPr
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 31, 2023
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, ये हैं भाजपा के दिग्गज नेताओं की छत्रछाया में सरेआम पनपते और घूमते भाजपाइयों की वो नयी फसल, जिनकी ‘तथाकथित ज़ीरो टॉलरेंस सरकार’ में दिखावटी तलाश जारी है। इसके साथ ही लिखा कि, सूचनार्थ: ये भाजपा के सर्वोच्च नेताओं से अभयदान प्राप्त वो भाजपाई हैं जिन पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एक छात्रा के साथ अभद्रता की सीमाएं पार करने का आरोप है। साथ ही लिखा कि, प्रश्नार्थ: क्या नारी के सम्मान से खिलवाड़ करनेवाले भाजपाइयों को खुली छूट जारी रहेगी।
-एजेंसी
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026
- आगरा में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: सोशल मीडिया कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज - September 26, 2026
- आगरा: समय पर राम बारात संपन्न कराने और सुरक्षा-स्वच्छता को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक, 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बारात - September 26, 2026