Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा के महापौर नवीन जैन ने आगरा छावनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ.जीएस धर्मेश को स्कूटी पर बैठाकर रैली निकाली। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत महापौर नवीन जैन ने बाइक रैली का आयोजन किया था। भगवान टॉकीज चौराहा से रैली शुरू हुई। महापौर नवीन जैन और विधायक डॉ. जी एस धर्मेश ने नेतृत्व किया। रैली में पार्षद गण, मंडल के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, राजनैतिक व सामाजिक संगठन, महिला संगठन, नगर निगम एवं जलकल विभाग के समस्त अधिकारी, हजारों की संख्या में समर्थक एवं शहर के सभ्रांत लोग मौजूद रहे।
रैली में सैकड़ों बाइक पर सवार लोग तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे जोशीले नारों से सभी में उत्साह भर दिया। रैली के माध्यम से सभी शहर वासियों को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

बाइक रैली भगवान टॉकीज चौराहा से शुरू होकर सूरसदन चौराहा, हरी पर्वत चौराहा और प्रतापपुरा चौराहा से वापस मुड़कर नगर निगम प्रांगण पहुंची जहां बाइक रैली का समापन किया गया। इस दौरान जगह-जगह बाइक रैली में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा भी की गई।
इस अवसर पर महापौर नवीन जैन ने कहा कि इन दिनों में पूरा देश आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आह्वान पर आगरा में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से देश आजादी के संघर्ष और अपना सर्वस्व निछावर करने वाले महापुरुषों के इतिहास से आमजन को रूबरू कराया जा रहा है।
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026