Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। गोवर्धन राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए इस समय पूरे देश में आर एस एस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव घर-घर जा कर मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कस्बा गोवर्धन में स्थानीय लोगों और संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई जिसका उद्घाटन संत सियाराम दास महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया शोभा यात्रा का कस्बे में जगह-जगह जोशीला स्वागत किया गया।
श्रीराम के जयकारों से कस्बे का वातावरण श्रीराम मय हो गया
शोभायात्रा से पूर्व चंद्रा गार्डन में हजारों की संख्या में राम भक्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए जहां मंच से तमाम और संघ के वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने विचार रखे लोगों में राम मंदिर निर्माण के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था। पाडल से रामलीला कमेटी की ओर से आयी राम लक्ष्मण सीता और हनुमान झांकी ने भी लोगों के मन को मोह लिया श्रीराम के जयकारों से कस्बे का वातावरण श्रीराम मय हो गया। बरसाना रोड स्थित चंद्र गार्डन से प्रारंभ होकर शोभा यात्रा बड़ा बाजार हाथी दरवाजा चकलेश्वर दसविसा सोंख अड्डा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित खेम चंद शर्मा, महादेव शर्मा, अभियान के संयोजक मथुरा, ज्ञानेंद्र सिंह राणा विभाग प्रचारक गोविंद जी, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष खंड संघचालक श्याम बाबू कौशिक, महानगर अध्यक्ष भाजपा विनोद अग्रवाल, नारद कुंड के मित्र दीनबंधु दास महाराज, राधा मोहन दास, प्रभु दास मुढ़िया, महंत रामकृष्णदास, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम शर्मा एडवोकेट, कार्यक्रम संचालन करता हुकम चंद चौधरी, भाजपा गोवर्धन मंडल अध्यक्ष परुषराम, ठाकुर घनश्याम उर्फ बांचे लाला, श्याम सुंदर उपाध्याय, राधा कुंड मंडल अध्यक्ष सियाराम शर्मा, लाला जी गणेश पहलवान मोहन लाल शर्माm मुकेश सैनी, सुनील पाठक, जीतू सिंह, जुगल पटेल, त्रिलोकी नाथ शर्मा, कान्हा शर्मा, दाऊजी गौड़, आदि लोग मौजूद रहे।
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026