पश्चिम बंगाल के नादिया में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अभी एक सप्ताह ही हुआ है कि, बीरभूम जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। गुरुवार रात यहां के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के साथ उसके प्रेमी को भी पीटा। घटना के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
दरअसल, एक सप्ताह पहले नादिया जिले में कथित रूप से टीएमसी नेता के बेटे व उसके दोस्तों ने 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। अब दूसरी घटना बीरभूम जिले की है। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त घटी जब रात में युवती मेले से अपने प्रेमी के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और प्रेमी की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता को एक नदी के किनारे ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में लिखित शिकायत मिली है और घटना की जांच की जा रही है।
रूपा गांगुली ने उठाए थे सवाल
हाल ही में भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल में आए दिन हो रहे दुष्कर्म के मामलों पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि यह सब द्रौपदी चीरहरण जैसा है। भरी सभा में उसका चीरहरण हो रहा था और लोग हंस रहे थे। दरअसल, महाभारत में रूपा गांगुली ने ही द्रौपदी का किरदार निभाया था, उन्होंने कहा कि इस रोल को करने के बाद वह कई रातों तक सो नहीं पाई थीं।
TMC सांसद ने भी बताया था शर्मनाक
तृणमूल कांग्रेस TMC के सांसद सौगत रॉय ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ एक भी अपराध को शर्मनाक बताया। टीएमसी सांसद ने कहा कि बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध इसलिए शर्मनाक है क्योंकि यहां खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं।
-एजेंसियां
- आगरा में सेवानिवृत्त शिक्षिका मीनाक्षी मदान ने निधन के बाद किया देहदान: चिकित्सा शिक्षा के विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज को सौंपा पार्थिव शरीर - August 28, 2026
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन: कहा- राखी का पवित्र धागा परिवार, दोस्तों के साथ पेड़ों को भी बांधा जा सकता है - August 28, 2026
- रक्षाबंधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने बच्चों के साथ मनाया पर्व: कलाई पर सजी राखी; राहुल गांधी और प्रियंका ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं - August 28, 2026