यरूशलम। इजरायल की राजधानी यरूशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद में आज शुक्रवार तड़के फिलिस्तीनी नागरिकों द्वारा इजरायल पुलिस पर पथराव के बाद खूनी संघर्ष (Palestinian-Israeli Police Conflict) हो गया जिसमें 59 फिलिस्तीनी नागरिकों के घायल होने की खबर है।
मक्का और मदीना के बाद इस्लाम में तीसरे सबसे पवित्र स्थल माने जाने वाली अल-अक्सा मस्जिद का वीडियो भी सामने आया है जिसमें फलस्तीनी पुलिस पर पथराव करते दिख रहे हैं।
कहा जा रहा है कि जब मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी इजरायल पुलिस वहां पहुंची, जिससे विवाद हो गया।
परंतु स्थल का प्रशासनिक कार्य संभालने वाली एक इस्लामी संस्था ने कहा कि इजराइली पुलिस ने तड़के की नमाज के तुरंत बाद बलपूर्वक उस समय मस्जिद में प्रवेश किया, जब हजारों लोग वहां मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर संघर्ष की कई तस्वीरें वायरल हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस संघर्ष की वजह क्या है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, घटना के दौरान ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें फिलिस्तीनी नागरिक इजरायल पुलिस पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। इससे पहले मई, 2021 में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच 11 दिन खूनी संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में 64 बच्चों और 38 महिलाओं सहित फिलिस्तीन से 227 लोग मारे गए थे। जबकि 1620 लोग घायल हुए थे। इजरायल मे 11 लोग मारे गए थे।
उधर हमास और इस्लामिक जिहाद ने भी अपने 20 लड़ाकों के मारे जाने की बात स्वीकारी थी हालांकि इजरायल ने दावा किया था कि हमास के 130 लड़ाके मारे गए। इस संघर्ष में गाजा पट्टी बुरी तरह बर्बाद हो गई थी।
-एजेंसी
- आगरा में रिश्तों के भरोसे पर बड़ा धोखा: मुंहबोला भाई बनकर नोएडा की महिला सिपाही के परिवार से जमीन में निवेश के नाम पर ठगे 8.50 लाख रुपये - October 31, 2026
- अयोध्या दीपोत्सव-2026 की भव्य तैयारियां: 30 लाख दीपों के महा-रिकॉर्ड में सहभागी बनेगा ‘श्री मंदिर’ ऐप, श्रद्धालु घर बैठे जलाएंगे 1 लाख दीप - October 31, 2026
- अखिलेश के ‘इग्नोर करो’ बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का करारा जवाब: बोले- सपा से नहीं, कांग्रेस से मांगी है सीट - October 31, 2026