नई दिल्ली । Weather Update Today दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के लौटने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और यह कई राज्यों से अगले हफ्ते तक वापसी कर लेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस वक्त मानसून की रेखा बिहार के रक्सौल, झारखंड के डाल्टेनगंज, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, महाराष्ट्र के जलगांव से होकर गुजर रही है। IMD के मुताबिक, आज कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण के कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अगले 3 दिन तक भारी बारिश (Heavy Rainfall Alert) के आसार है। मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर 2022 को देश के 8 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तेज बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के भी कई भागों में बारिश संभव है। पहाड़ों पर 19 अक्टूबर से बात शुरू हो सकता है। दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बिहार और गुजरात का मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 18 अक्टूबर से पंजाब में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह हिमालय रीजन के ऊपर है और इससे पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज के साथ छींटे पड़ने, बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है। यह पश्चिमी विक्षोभ 20 अक्तूबर तक सक्रिय रह सकता है। इसके प्रभाव से जहां पहाड़ों पर बर्फबारी होगी वहीं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने के कारण तापमान के बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश में इन दिनों रात के समय ठंड बढ़ गई है जबकि दिन में गर्मी महसूस की जा रही है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 17 अक्टूबर 2022 को झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकाबार द्वीप समूह में तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। वहीं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी में बना रहा पश्चिमी विक्षोभ
इस बीच, बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवातीय दबाव का केंद्र बन रहा है। उधर अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवात का दबाव केंद्र बन रहा है। इन दोनों स्थितियों के कारण अगले हफ्ते देश के कई राज्यों में बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति बन रही है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह आसमान साफ रहा। शहर का न्यूनतम तापमान औसत से कम दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता खराब ही रहने के आसार। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026