नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया है। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और दिल्ली सहित आसपास के शहरों में तेज हवा चल रही है। नई दिल्ली जिले में बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। लोगों को तेज धूप के साथ बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ बहादुरगढ़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। राजस्थान के अजमेर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर और जोधपुर में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री से. दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल कितना था तापमान
12 अप्रैल दिनभर खिली रही तेज धूप के चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को 39.1 डिग्री रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-एजेंसी
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026