Noida (Uttar Pradesh, India) । कोरोना वायरस के संक्रमण से जनसामान्य को बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता के तरह-तरह के तरीके आजमाए जा रहे हैं । अब प्रशासन द्वारा गांव-मोहल्लों में मुनादी कर इस बीमारी के लक्षण और बचाव के बारे में बताया जा रहा है। गुरुवार को दादरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटादी में स्वच्छता टीम के सदस्यों ने मुनादी (माइकिंग) की।
स्वच्छता पर विशेष बल
जिला अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी जनपद वासियों को सुरक्षित करने के लिए कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण तथा जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तर पर कार्यवाही करने के साथ-साथ जनपद में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किये जा रहे हैं ताकि सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाया जा सके। इसी श्रृंखला में जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव एवं उनकी स्वच्छता की टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करते हुए ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष बल दिया जा रहा है | इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव कर सकें। इस कड़ी में गुरुवार को विकासखंड दादरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटादी में स्वच्छता टीम के सदस्यों ने मुनादी के द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
लॉक डाउन का मतलब, घरों से बाहर न निकलें
मुनादी में लोगों को बताया जा रहा है कि वायरस का संक्रमण एक दूसरे से फैलता है। अत: इसका सही उपचार बचाव में ही निहित है , सभी लोगों से अनुरोध है कि वह अपने घरों से बाहर न निकलें। बहुत अधिक आपातकाल होने पर ही बाहर निकलें। अपने आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें। खांसते या छीकते वक्त अपने मुंह व नाक को रुमाल या टिशु पेपर से ढकें। अपने मुंह व नाक को छूने से बचें । यदि कोई व्यक्ति ग्राम सभा में बाहर से आया है। वह व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों और ग्राम सभा के किसी व्यक्ति से न मिले। 14 दिन तक अलग रहे। 14 दिन तक अलग रहने पर यदि उसमें वायरस के कोई लक्षण दिखते हैं तो वह स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराये। मुनादी में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि इस वायरस का एकमात्र विकल्प लॉकडाउन है। लॉक डाउन का मतलब है आप अपने घरों से बाहर न निकलें। यदि कोई व्यक्ति बिना वजह अपने घर से बाहर घूमता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुनादी में आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करने की भी अपील की जा रही है।गौतमबुद्ध नगर में कई गांवों में कोरोना संक्रमण हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि शहर में तो काफी हद तक लोग इसको लेकर जागरूक हुए हैं लेकिन गांवों में अभी उतनी जागरूकता नहीं है जितनी होनी चाहिये। इस लिए प्रशासन ने सीधे तौर पर जुड़ने का फैसला लिया है। इसी क्रम में लाउडस्पीकर से मुनादी करायी जा रही है।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026