राजस्थान के सिरोही जिले में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। सिरोही के पिंडवाड़ा क्षेत्र में ट्रक और जीप की टक्कर से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को समीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी अनिल बेनिवाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त सभी लोग उदयपुर के आदिवासी इलाके से हैं। यह लोग मजदूरी करने के लिए पाली जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सिरोही के एसपी अनिल कुमार ने बताया, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। एसपी के मुताबिक, हादसे के वक्त जीप गलत दिशा में दौड़ रही थी।
5 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चे की मौत
पिंडवाड़ा पुलिस के मुताबिक, जीप ओवरलोड थी। ट्रक की टक्कर से जीप सवार पांच पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत हुई है। सभी मृतक और घायल उदयपुर जिले के गोगुंडा और झाडोल गांव के निवासी बताए गए।
हादसे के बाद जीप में फंस गए थे घायल
हादसे के बाद जीप पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। उसमें सवार श्रमिक गाड़ी में ही फंस गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बुरी तरह से फंसे इन लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला और इलाज के लिए राजकीय अस्पताल भेजा, जहां कुछ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
साभार सहित
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026